फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अपने मोबाइल फोन में जरूर सेव कर लें ये चार नंबर, कई समस्याओं का मिलेगा तुरंत समाधान

Tue, 19 Sep 2023 11:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Road Accident Emergency Service Number To Cyber Fraud Helpline Make Sure To Save There Four Numbers
Mobile - फोटो : istock

आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास मोबाइल फोन है। इसके आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। आज हम कई जरूरी सेवाओं का लाभ घर बैठे ही स्मार्टफोन की मदद से ऑनलाइन उठा रहे हैं। किसी सरकारी योजना में आवेदन करना हो या घर का कोई जरूरी सामान मंगवाना हो सभी काम स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन हो जा रहे हैं। इन सब के अलावा आपके स्मार्टफोन में कुछ नंबरों का सेव होना भी जरूरी है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी नंबरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप रोड एक्सीडेंट के समय अगर किसी इमरजेंसी सर्विस की जरूरत हो, तो आप तुरंत उस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यही नहीं आज हम आपको जिन नंबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। उनकी सहायता से आप रिश्वत मांगने वाले अफसरों की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होते हैं। उस स्थिति में साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

Road Accident Emergency Service Number To Cyber Fraud Helpline Make Sure To Save There Four Numbers
Mobile - फोटो : istock

1930 

अगर किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे की व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कोई आपको गाली देता है, अभद्र व्यवहार करता है या कॉल करके धमकी देता है। इसके अलावा आपके साथ अगर साइबर क्राइम या फ्रॉड होता है। इस स्थिति में आप 1930 नंबर पर कॉल करके अपनी रिपोर्ट को दर्ज करवा सकते हैं। 

क्या है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना? किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन? जानें सबकुछ

Road Accident Emergency Service Number To Cyber Fraud Helpline Make Sure To Save There Four Numbers
Mobile - फोटो : istock

1073

अगर सड़क पर कोई व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इस स्थिति में आपको बिना देर किए तुरंत 1073 नंबर पर कॉल करना चाहिए। यह रोड एक्सीडेंट इमरजेंसी सर्विस नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Road Accident Emergency Service Number To Cyber Fraud Helpline Make Sure To Save There Four Numbers
Mobile - फोटो : istock

1915

अगर कोई दुकानदार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, कॉलेज या स्कूल सामान्य से बढ़ी हुई कीमत पर वस्तु और सेवाओं को बेचता है। इसके अलावा गुणवत्ता, गारंटी या वारंटी से जुड़ी कोई समस्या है। इस स्थिति में आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
Road Accident Emergency Service Number To Cyber Fraud Helpline Make Sure To Save There Four Numbers
Mobile - फोटो : istock

1064

अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी जैसे आईएएस, पीसीएस, पुलिस आदि आपसे रिश्वत की मांग करता है। इस स्थिति में आपको बिना देर किए एंटी करप्शन ब्यूरो हेल्पलाइन नंबर 1064 पर कॉल करना चाहिए।

Bike: आखिर नई बाइक्स में क्यों नहीं आ रहा किक स्टार्ट सिस्टम? जानिए क्या है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed