फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना कुछ करे बुढ़ापे में हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये, जानें अटल पेंशन योजना के बारे में

Thu, 24 Sep 2026 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Sep 2026 04:42 PM IST
सार

अटल पेंशन योजना में 60 साल की उम्र के बाद आपको 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है, लेकिन इसके लिए आपको पहले अटल पेंशन योजना से जुड़ना होता है और इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है।

विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How to Get Up to 5,000 rupees Monthly Pension After 60
अटल पेंशन योजना का लाभ क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

आज के इस दौर में लगभग हर कोई चाहता है कि वो अपने आज के खर्चों के साथ कुछ ऐसा करे जिससे उसे बुढ़ापे में आर्थिक रूप से दिक्कतें न हो। इसके लिए लोग कई अलग-अलग तरह की स्कीम्स में निवेश भी करते हैं।

इसी क्रम में अगर आप चाहते हैं कि बुढ़ापे में आपकी नियमित आमदनी बनी रहे, तो इसके लिए आप केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। आप अटल पेंशन योजना के बारे में आगे जान सकते हैं...

Atal Pension Yojana: How to Get Up to 5,000 rupees Monthly Pension After 60
अटल पेंशन योजना का लाभ क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन ले सकता है अटल पेंशन योजना का लाभ?

  • अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • इसके अलावा व्यक्ति के पास बैंक या पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है
  • 1 अक्तूबर 2022 से जो व्यक्ति आयकरदाता है या पहले आयकरदाता रह चुका है, वह नया अटल पेंशन योजना का खाता नहीं खोल सकता
Atal Pension Yojana: How to Get Up to 5,000 rupees Monthly Pension After 60
अटल पेंशन योजना का लाभ क्या है? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में क्या लाभ मिलता है?

  • अटल पेंशन योजना में 5 पेंशन प्लान हैं
  • इसमें 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का पेंशन प्लान है
  • आप जो चाहे वो पेंशन प्लान चुन सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How to Get Up to 5,000 rupees Monthly Pension After 60
अटल पेंशन योजना का लाभ क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कितना करना होता है निवेश?

  • जान लें कि अटल पेंशन योजना में योगदान की राशि आपकी उम्र और चुनी गई पेंशन पर निर्भर करती है
  • जैसे- 18 साल की उम्र में 5000 रुपये मासिक पेंशन का विकल्प चुनने वाले व्यक्ति को 210 प्रति माह योगदान करना होता है
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How to Get Up to 5,000 rupees Monthly Pension After 60
अटल पेंशन योजना का लाभ क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह 30 साल की उम्र का व्यक्ति अगर 5000 रुपये की पेंशन चुनता है, तो उसे हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
  • जबकि, 40 साल की उम्र में इसी 5000 रुपये की पेंशन विकल्प के लिए मासिक योगदान 1454 रुपये है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed