Rights Of Wife In Husband Property: ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भारत एक पितृसत्तामक समाज रहा है। ऐसे में आजादी के बाद से भारत में महिलाओं को सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने और पुरुषों के समान ही उनकी विभिन्न क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा समय समय पर कई शानदार योजनाओं को चलाया गया है। यही नहीं भारतीय संविधान में स्त्री अधिकारों को लेकर कई प्रावधान भी किए गए हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में महिलाएं विभिन्न मोर्चों पर आगे बढ़ रही हैं। वहीं बात जब स्त्री से जुड़े संपत्ति के अधिकार की आती है। ऐसे में कई महिलाओं को इसको लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है। कई लोगों का मानना है कि शादी के बात पति की संपत्ति में महिलाओं का भी पूरा हक होता है। हालांकि, यह बात पूरी तरह सच नहीं है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं शादी के बाद पत्नी को पति की संपत्ति में क्या अधिकार मिलते हैं?
Property Rights: क्या शादी करने के बाद पत्नी को पति की संपत्ति में अधिकार मिलता है? जानिए क्या है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन