Flat Buying Tips in Hindi: आप चाहे नौकरीपेशा हैं या अपना कोई काम करते हैं, लेकिन आप अपने, घर-परिवार, बच्चों आदि के कई सपनों को, कई जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे जरूर बचाते होंगे? हर किसी के कई अलग-अलग काम हो सकते हैं, जिनके लिए वो बचत करते हैं। जैसे- कोई शादी के लिए, तो कोई उच्च शिक्षा के लिए आदि। पर ज्यादातर लोग अपने सपनों के घर को खरीदने के लिए पैसे बचाते हैं या फिर लोन लेते हैं। लाखों रुपये खर्च कर लोग फ्लैट खरीद पाते हैं, लेकिन जब भी आप किसी प्रॉपर्टी डीलर के जरिए या सीधे तौर पर फ्लैट मालिक से फ्लैट खरीदें तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना यकीन मानिए आपको बाद में पछतावा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6512809b25f93d8f240b4707","slug":"always-these-important-things-to-remember-before-buying-a-flat-check-details-2023-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैट खरीदने वाले सावधान: जानें अक्सर क्या गलतियां कर बैठते हैं आप, जिसके कारण होती हैं भविष्य में दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
फ्लैट खरीदने वाले सावधान: जानें अक्सर क्या गलतियां कर बैठते हैं आप, जिसके कारण होती हैं भविष्य में दिक्कतें
Tue, 26 Sep 2023 12:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
फ्लैट खरीदने से पहले ये बातें जान लें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट खरीदने से पहले ये बातें जान लें
- फोटो : istock
फ्लैट खरीदते समय ये बातें जरूर ध्यान रखें:-
जमीन के बारे में जानकारी
- आप बिल्डर से जब भी कोई फ्लैट खरीदें, तो एक बात जरूर जान लें कि जिस जमीन पर फ्लैट बना है वो प्राधिकरण के अंतर्गत आती है या नहीं। ये जानना इसलिए जरूरी होता है, क्योंकि हो सकता है ये जमीन एलएमसी भी हो। ऐसे में आपको आगे चलकर दिक्कत हो सकती है।
फ्लैट खरीदने से पहले ये बातें जान लें
- फोटो : istock
फ्लैट के असली मालिक की जानकारी
- आप कोई फ्लैट खरीद रहे हैं, तो आपकी जिम्मेदारी है की पूरी जानकारी लें। जैसे- जानें कि फ्लैट का पहला मालिक कौन था और ये जमीन कितनी बार बिक चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल लोग नकली पेपर बनाकर भी जमीन बेच देते हैं, जिससे खरीदार को बाद में बड़ी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट खरीदने से पहले ये बातें जान लें
- फोटो : istock
कागजात की जांच
- आप जब भी कोई फ्लैट खरीदें, तो उसकी रजिस्टरी की जांच जरूर करवा लें। असली-नकली में फर्क करना जरूरी हो जाता है, क्योंकि फ्लैट बेचने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
फ्लैट खरीदने से पहले ये बातें जान लें
- फोटो : iStock
सही कीमत जानें
- हम जब कोई फ्लैट खरीदते हैं, तो लोकेशन, सुविधाएं, घर की कुल जगह जैसी चीजें बड़े ध्यान से देखते हैं। पर हम कीमत को लेकर कई बार अनजान भी रहते हैं और इसका फायदा डीलर या फ्लैट बेचने वाली पार्टी उठाती है। इसलिए पहले मार्केट रेट जरूर पता करें, जिससे आपको सस्ती जमीन के महंगे दाम न देने पड़े।