Retirement Planning: रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उम्र के इस पड़ाव पर आमदनी का कोई जरिया भी नहीं होता है। ऐसे में कई बार पैसों की कमी होने के कारण व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में आपको अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अभी से बचत करनी शुरू कर देनी चाहिए। वहीं अगर आप अपनी बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश कर रहे हैं। ऐसे में आप रिटायरमेंट के समय एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। ऐसे में आपको रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में आर्थिक रूप से किसी के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। इसी कड़ी में आज हम आपको उन शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -
Retirement Planning: बुढ़ापे के जीवन को सुरक्षित करने के लिए इन स्कीम्स में करें निवेश, मिल रहा बंपर रिटर्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलआईसी सरल पेंशन प्लान
यह एलआईसी की एक नॉन लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिक योजना है। इस स्कीम में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। उसके बाद आपको जीवन भर पेंशन का लाभ मिलता है।
इस स्कीम में आपको पैसों का निवेश करने के बाद ही पेंशन का लाभ मिलने लगता है। एलआईसी सरल पेंशन प्लान में न्यूनतम 40 साल की उम्र का व्यक्ति ही निवेश कर सकता है। वहीं अधिकतम निवेश की उम्र 80 साल निश्चित की गई है।
LIC Schemes: रिटायरमेंट के बाद भविष्य को करना चाहते हैं सुरक्षित, तो LIC की इन स्कीम्स में करें निवेश
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
इस स्कीम को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आप बुढ़ापे के समय की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, यहां से रिटर्न मिलने की संभावना अच्छी रहती है। आप एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें निवेश शुरू कर सकते हैं। इससे आप रिटायरमेंट के समय अच्छा खासा फंड जुटा सकेंगे। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों का सलाह जरूर लें।