{"_id":"61e802770dc6e51f61174277","slug":"republic-day-2022-how-can-you-get-tickets-for-republic-day-parade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2022: देखना चाहते हैं गणतंत्र दिवस समारोह, यहां जानिए कब, कैसे, कहां और कितने में मिलेगी टिकट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Republic Day 2022: देखना चाहते हैं गणतंत्र दिवस समारोह, यहां जानिए कब, कैसे, कहां और कितने में मिलेगी टिकट
Wed, 19 Jan 2022 07:07 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट कैसे खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली की कड़ाके वाली सर्दी के बीच गणतंत्र दिवस परेड का अभ्यास लगातार जारी है। इस बार गणतंत्र दिवस कई मायने में अहम माना जा रहा है। इस बार कई चीजें ऐसी होने जा रही हैं जो 73 साल के इतिहास में कभी नहीं हुई। वहीं इस बार की परेड नए राजपथ पर होगी। ऐसे में अगर आप भी इस ऐतिहासिक परेड को सामने से देखना चाहते हैं, लेकिन आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज हम आपको कई सवालों के जवब देने वाले हैं जैसे, कहां मिलेगी आपको टिकट?, टिकट खरीद का क्या है समय?, टिकट खरीदने के लिए क्या है जरूरी? या फिर ये कितने में मिलेगा? यहां पर आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे और इसकी मदद से आप भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड समारोह को देख पाएंगे। तो आइए जानते हैं कि इसका तरीका...
गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट कैसे खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
कहां मिलेगी टिकट?
- अगर आपको टिकट लेनी है, तो आप इन जगहों से इसे प्राप्त कर सकते हैं। ये जगह हैं- नॉर्थ ब्लॉक, सेना भवन, प्रगति मैदान (गेट एक- भैरो मार्ग), जंतर मंतर (मेन गेट), जामनगर हाउस (इंडिया गेट), शास्त्री भावन (गेट नंबर 3), लाल किला (जैन मंदिर और 15 अगस्त पार्क)।
गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट कैसे खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
टिकट खरीदने का समय?
- गणतंत्र दिवस परेड की टिकट आपको सुबह 10:00 बजे से 12:30 तक मिलता है। जबकि, लंच टाइम के बाद 12:30 से 2:00 बजे तक ही टिकट मिलती है। हालांकि, 23 जनवरी से 25 जनवरी तक सेना भवन का टिकट काउंटर शाम 7 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट कैसे खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
टिकट के लिए क्या है जरूरी
- कोरोना गाइड लाइन के तहत आपको अन्य दस्तावेजों के साथ कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। वहीं अन्य दस्तावेजों में वोटर कार्ड, आधार कार्ड या फिर सरकार के द्वारा जारी कोई भी सरकारी पहचान पत्र शामिल है। जरूरी बात ये, कि इस बार 60 साल से अधिक व 15 साल से कम के बच्चों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट कैसे खरीदें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
टिकट की कीमत
- मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स से मिली जानकारी के मुताबिक, टिकट खरीदने के लिए आपको 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक खर्च करने होंगे। टिकट की शुरुआती कीमत 20 रुपये है, इसके बाद 100 रुपये फिर 500 रुपये है। 500 में आपको रिजर्व सीटें मिलेंगी। वहीं अधिक जानकारी के लिए आप https://www.mod.gov.in/sites/default/files/MoD%20Notice%20dated%2012Jan2... पर भी विजिट कर सकते हैं।