फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी ने आपके नंबर पर यूपीआई रिक्वेस्ट भेजी? अप्रूव करने से पहले हो जाएं सावधान

Sun, 04 Oct 2026 03:26 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 04 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

UPI Pin Security Rules: कई बार स्मार्टफोन पर किसी अनजान नंबर से फोन आता है और सामने वाला पैसे भेजने का दावा करता है। हालांकि, ठग पैसे भेजने के बजाय 'UPI कलेक्ट रिक्वेस्ट' भेज देते हैं। लोग जल्दबाजी में उस रिक्वेस्ट को अप्रूव कर देते हैं और उनके खाते से पैसे कट जाते हैं। देखा जाए तो यह ऑनलाइन ठगी का सबसे आम तरीका है। आइए, इससे बचने के आसान तरीके समझते हैं।

विज्ञापन
Received a UPI Collect Request on Your Number? Be Cautious Before Approving It in hindi
यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट फ्रॉड - फोटो : AI

UPI Collect Request Fraud: डिजिटल दौर में यूपीआई के जरिए पैसों का लेन-देन बेहद आसान हो गया है, लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आजकल साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए 'यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट' का सहारा ले रहे हैं। इसमें आपके मोबाइल पर पैसे पाने का झांसा देकर एक नोटिफिकेशन भेजा जाता है, जिस पर अप्रूव करते ही आपके खाते से पैसे कट जाते हैं।



अक्सर लोग जल्दबाजी में बिना देखे अपना यूपीआई पिन दर्ज कर देते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। इस तरह के डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं यूपीआई रिक्वेस्ट को अप्रूव करने से जुड़े जरूरी सुरक्षा नियम।

Received a UPI Collect Request on Your Number? Be Cautious Before Approving It in hindi
पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी पिन की आवश्यकता नहीं होती - फोटो : AI

पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी पिन की आवश्यकता नहीं होती

  • सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि किसी से पैसे प्राप्त करने या अपने खाते में पैसे लेने के लिए यूपीआई पिन की आवश्यकता नहीं होती है।
  • यूपीआई पिन की आवश्यकता सिर्फ तब होती है जब आप किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज रहे हों या अपना बैंक बैलेंस चेक कर रहे हों।
Received a UPI Collect Request on Your Number? Be Cautious Before Approving It in hindi
कलेक्ट रिक्वेस्ट का मैसेज ध्यान से पढ़ें - फोटो : एआई जनरेटेड

कलेक्ट रिक्वेस्ट का मैसेज ध्यान से पढ़ें

  • जब भी आपको किसी अनजान व्यक्ति या नंबर से यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट आए, तो नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • उसमें स्पष्ट लिखा होता है कि पैसे आपके खाते में आ रहे हैं या कट रहे हैं।
  • अगर कोई खाते में पैसे आने का झांसा देकर पिन डालने को कह रहा है, तो तुरंत उस रिक्वेस्ट को डिक्लाइन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Received a UPI Collect Request on Your Number? Be Cautious Before Approving It in hindi
अनजान नंबरों से झांसे में न आएं - फोटो : अमर उजाला

अनजान नंबरों से झांसे में न आएं

  • ठग अक्सर लॉटरी, कैशबैक या किसी पुरानी वस्तु को खरीदने के नाम पर लोगों को कलेक्ट रिक्वेस्ट भेजते हैं।
  • वे फोन पर आपको बातों में उलझाकर रिक्वेस्ट अप्रूव करने को कहते हैं।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने पेमेंट एप पर जाकर कोई पिन न डालें।
विज्ञापन
Received a UPI Collect Request on Your Number? Be Cautious Before Approving It in hindi
UPI - फोटो : AdobeStock

धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं

  • अगर धोखे से आपके खाते से पैसे कट जाते हैं, तो बिना समय गंवाए तुरंत अपने बैंक को सूचित करें और यूपीआई एप पर फ्रॉड की रिपोर्ट दर्ज करें।
  • इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके या उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed