फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: लोन न चुका पाने की स्थिति में रिकवरी एजेंट कर रहा है परेशान, तो तुरंत करें ये काम

Thu, 18 Apr 2024 12:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 12:52 PM IST
विज्ञापन
RBI Rules For Loan Recovery Agents: What to do if loan recovery agents harass you
RBI Rules For Loan Recovery Agents - फोटो : Istock

होम लोन घर खरीदने की सबसे बड़ी जरूरत है। होम लोन लेते समय कई तरह के डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। इससे बैंक यह पता करने की कोशिश करता है कि लोन लेने के बाद व्यक्ति उसे अदा कर सकता है या नहीं। सभी कागजात और व्यक्ति का सिबिल स्कोर देखने के बाद ही उसे होम लोन दिया जाता है। गौर करने वाली बात है कि नौकरीपेशा लोगों को लोन आसानी से मिल जाता है। बीते सालों में शहरों में फ्लैट कल्चर काफी बढ़ा है। इस कारण होम लोन लेने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है। वहीं कोरोना महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में महंगाई की रफ्तार काफी बढ़ी हैै। बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई द्वारा कई बार रेपो रेट को बढ़ाया गया है। इस कारण पर्सनल और होम लोन की ब्याज दरों में भी काफी वृद्धि हुई है। 

RBI Rules For Loan Recovery Agents: What to do if loan recovery agents harass you
RBI Rules For Loan Recovery Agents - फोटो : Istock

ऐसे में जिन लोगों ने पर्सनल लोन या होम लोन ले रखा है। उनकी ईएमआई भी काफी बढ़ गई है। इसका बुरा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि लोन न चुका पाने की स्थिति में वित्तीय संस्थाओं द्वारा लोन लेने वाले व्यक्ति के पास रिकवरी एजेंट को भेजा जाता है।

RBI Rules For Loan Recovery Agents: What to do if loan recovery agents harass you
RBI Rules For Loan Recovery Agents - फोटो : Istock

रिकवरी एजेंट लोगों को डरा धमकाकर लोन की वसूली करने की कोशिश करते हैं। लोन रिकवरी एजेंट के मनमानी के कई मामले सामने निकलकर आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
RBI Rules For Loan Recovery Agents: What to do if loan recovery agents harass you
RBI Rules For Loan Recovery Agents - फोटो : Istock

अगर आपको भी होम लोन की किस्त न चुका पाने की स्थिति में रिकवरी एजेंट द्वारा परेशान किया जा रहा है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 17वीं किस्त, क्या आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता

विज्ञापन
RBI Rules For Loan Recovery Agents: What to do if loan recovery agents harass you
RBI Rules For Loan Recovery Agents - फोटो : Istock

लोन की किस्त को अगर कोई नहीं चुका पाता है। ऐसे में यह सिविल विवाद के दायरे में आता है। ऐसी स्थिति में डिफॉल्ट के साथ वित्तीय संस्थान किसी प्रकार की मनमानी नहीं कर सकता है। अगर लोन रिकवरी एजेंट आपको परेशान कर रहा है। ऐसे में आप इसकी शिकायत पुलिस से कर सकते हैं। इसके अलावा आप आरबीआई को भी इसकी लिखित शिकायत दे सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 17वीं किस्त, क्या आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed