फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: एटीएम से कटे-फटे नोट निकलने पर न हों परेशान, बैंक भी नहीं कर सकता बदलने से मना, जानें तरीका

Wed, 25 Oct 2023 12:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Oct 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
RBI Rule: How to exchange damaged currency withdrawal from ATM
कटे-फटे नोट बदलवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Exchange Damaged Currency Rule: आपको चाहे एक रुपये की कोई चीज लेनी हो या फिर हजारों रुपये की, तो आजकल तो लोग ऑनलाइन ही पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते हैं। बैंक एप के अलावा कई तरह के यूपीआई एप मौजूद हैं जिनके जरिए लोग आसानी से पेमेंट कर पाते हैं। इससे लोगों को अपने साथ कैश नहीं रखना पड़ता, लेकिन कई बार कुछ काम ऐसे भी होते हैं जिनके लिए कैश बेहद जरूरी हो जाता है। इसलिए एटीएम से लोगों को पैसे निकालने पड़ते हैं। ये भी बेहद आसान प्रक्रिया है और मिनटों में आपको पैसे मिल जाते हैं। पर अगर कभी एटीएम से कटे-फटे नोट निकल जाएं, तो फिर आप क्या करेंगे? सबसे पहले तो आपको परेशान नहीं होना है, क्योंकि ये नोट आप बदलवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये नोट कहां और कैसे बदलवा सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

RBI Rule: How to exchange damaged currency withdrawal from ATM
कटे-फटे नोट बदलवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

पहले नियम जान लेते हैं

  • भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने अपनी एक गाइडलाइन में साफ कहा है कि, सरकारी या प्राइवेट सभी बैंक अपनी हर ब्रांच में बिना किसी परेशानी के कटे-फटे या गंदे नोट बदलेंगे। कोई बैंक अगर ऐसा करने से मना करता है, तो उस पर उचित कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
RBI Rule: How to exchange damaged currency withdrawal from ATM
कटे-फटे नोट बदलवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

ऐसे बदलवा सकते हैं कटे-फटे नोट:-

स्टेप 1

  • किसी एटीएम से अगर आपके पास भी कटे-फटे नोट आए हैं, तो आप उन्हें बदलवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको उस बैंक में जाना होगा जिस बैंक के एटीएम से ये नोट निकले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
RBI Rule: How to exchange damaged currency withdrawal from ATM
कटे-फटे नोट बदलवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर बैंक पहुंचकर आपको यहां एक एप्लीकेशन लिखनी है
  • इसमें आपको जानकारी देनी है कि कब और कौन से एटीएम से आपको ये कटे-फटे नोट प्राप्त हुए हैं
विज्ञापन
RBI Rule: How to exchange damaged currency withdrawal from ATM
कटे-फटे नोट बदलवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अगर एटीएम से निकली हुई स्लिप है, तो एप्लीकेशन के साथ उसे लगाएं
  • वरना आप मोबाइल पर आए हुए मैसेज की कॉपी भी लगा सकते हैं
  • इसके बाद बैंक अधिकारी को कटे-फटे नोट के संग एप्लीकेशन जमा करवा दें, जिसके बाद आपके नोट बदल दिए जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed