PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process: देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई बार कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। वहीं अगर ठीक समय पर उपज तैयार नहीं होती है। ऐसे में किसानों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इन स्कीम्स के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इन्हीं स्कीम्स में एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। यह भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है।
PM Kisan Yojana: अगर आप भी उठाना चाहते हैं पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का लाभ, तो ऐसे करें स्कीम में आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन