फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card: सरकारी दुकानों से राशन लेने के नियमों को लेकर जल्द होगा बड़ा बदलाव, जानिए किन्हें होगा नुकसान

Mon, 03 Jan 2022 03:28 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 03 Jan 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
Ration Card rules of taking ration from government shops will be changed soon
राशन लेने के नियमों को लेकर जल्द होगा बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

राशन कार्ड धारकों के लिए जल्द ही एक बड़ी खबर सामने आने वाली है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन कार्ड के नियमों में बड़े बदलाव का फैसला लिया है, जिससे कई सारे लोगों के उपर असर होगा। जानकारी के मुताबिक सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वाले पात्र लोगों के लिए तय किए गए मानकों में विभाग ने बदलाव करने का फैसला लिया है। अब नए मानक का प्रारूप लगभग तैयार कर लिया गया है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर अब किन मानकों पर लोगों को राशन दिया जाएगा और ये बदलाव आखिर क्यों किए जा रहे हैं। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मुताबिक देशभर में इस समय 80 करोड़ लोग नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट का लाभ उठा रहे हैं। यहां दिक्कत की बात ये है कि इन लोगों में कई लोग ऐसे शामिल हैं, जो हर तरह से संपन्न हैं. लेकिन फिर भी वे इसका लाभ उठा रहे हैं। 

Ration Card rules of taking ration from government shops will be changed soon
राशन लेने के नियमों को लेकर जल्द होगा बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसी बात को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक वितरण मंत्रालय मानकों में बदलाव कर रहा है। किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए नए मानक को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाएगा। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का कहना है कि मानकों में बदलाव के संबंध में राज्यों के साथ पिछले छह माह से बैठक की जा रही है। 
Ration Card rules of taking ration from government shops will be changed soon
राशन लेने के नियमों को लेकर जल्द होगा बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • राज्यों के द्वारा दिए गए सुझावों के मद्देनजर नए मानक तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही इन्हें फाइनल करके लागू किया जाएगा, जिसके बाद इन मानकों के अनुसार केवल पात्र लोग ही इसका लाभ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card rules of taking ration from government shops will be changed soon
राशन लेने के नियमों को लेकर जल्द होगा बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना

  • खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक  'वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना' (राज्यों + यूटी =  कुल 32 प्रदेशों) में लागू हो चुकी है। 
विज्ञापन
Ration Card rules of taking ration from government shops will be changed soon
राशन लेने के नियमों को लेकर जल्द होगा बड़ा बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • वहीं लगभग 69 करोड़ लाभार्थी यानी कि एनएफएसए के तहत आने वाली 86 फीसदी आबादी इसका लाभ प्राप्त कर रही है। जबकि 1.5 करोड़ लोग प्रति माह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed