फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card Benefits: ई-श्रम कार्ड बनवाने पर मिलता है 2 लाख रुपये तक का लाभ, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

Mon, 03 Jan 2022 01:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
E Shram Card: Get Benefits Upto Rs 2 Lakh on Making of eShram Card Know Registration Process Details in Hindi
ई - श्रम कार्ड के लाभ - फोटो : pixabay

भारत में एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो असंगठित क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने के लिए आर्थिक स्तर पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मौसमी बेरोजगारी भी इनके जीवन को नकारात्मक ढंग से प्रभावित करती है। उनकी इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने एक खास पहल की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्रों से जुड़े श्रमिकों और कामगारों का ई श्रमिक कार्ड बनाया जा रहा है। ई श्रमिक कार्ड बनवाने पर श्रमिकों को कई फायदे मिलते हैं। इसमें 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा ई श्रमिक कार्ड धारकों को दिया जाता है। इस कार्ड के बनने के बाद मजदूरों को रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कार्ड की सहायता से श्रमिक भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में जिसकी मदद से आप ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

E Shram Card: Get Benefits Upto Rs 2 Lakh on Making of eShram Card Know Registration Process Details in Hindi
ई - श्रम कार्ड के लाभ - फोटो : iStock
  • ई श्रमिक कार्ड को बनवाने के लिए सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करना होगा।  
  • उसके बाद आपको होमपेज पर रजिस्टर ऑन ई श्रम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
E Shram Card: Get Benefits Upto Rs 2 Lakh on Making of eShram Card Know Registration Process Details in Hindi
ई - श्रम कार्ड के लाभ - फोटो : iStock
  • इस पेज पर आपको अपने आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईपीएफओ, ईएसआईसी मेंबर स्टेटस और कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजने के विकल्प पर क्लिक करें।
  • कुछ समय बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको बॉक्स में दर्ज करके रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
E Shram Card: Get Benefits Upto Rs 2 Lakh on Making of eShram Card Know Registration Process Details in Hindi
ई - श्रम कार्ड के लाभ - फोटो : iStock
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपका ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएगा।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है। 
विज्ञापन
E Shram Card: Get Benefits Upto Rs 2 Lakh on Making of eShram Card Know Registration Process Details in Hindi
ई - श्रम कार्ड के लाभ - फोटो : iStock
  • फॉर्म भरने के बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करें। 
  • इस प्रोसेस को अंजाम देने के बाद आपका फॉर्म सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed