अगर आपको सरकारी राशन की दुकान से राशन लेना है, तो इसके लिए आपके पास सरकारी राशन कार्ड होना चाहिए। राशन कार्ड एक तरह का दस्तावेज होता है, जो सरकारों द्वारा जरूरतमंदों और गरीब लोगों को जारी किया जाता है। इसमें परिवार के सदस्यों की जानकारी होती है, और प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से हर महीने राशन दिया जाता है। इसमें गेहूं, चावल, नमक, दाल आदि चीजें शामिल होती हैं। भले ही हमारे देश में काफी लोगों के पास राशन कार्ड होगा, लेकिन हम इस सच्चाई से नहीं भाग सकते कि अब भी कई जरूरतमंद ऐसे हैं जिनके पास खुद का राशन कार्ड नहीं है। ऐसे में अगर आप भी इस सूची में शामिल हैं, तो आप चाहें तो घर बैठे अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको आवेदन करना होगा और वो भी ऑनलाइन। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं...
{"_id":"61d94d1b83af4a31872aa2d0","slug":"ration-card-online-registration-know-all-document-required-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card Online Process: बनवाना चाहते हैं ऑनलाइन राशन कार्ड, तो ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card Online Process: बनवाना चाहते हैं ऑनलाइन राशन कार्ड, तो ऐसे करें आवेदन
Sat, 08 Jan 2022 02:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड ऑनलाइन प्रक्रिया
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड ऑनलाइन प्रक्रिया
- फोटो : pixabay
ऐसे बनवा सकते हैं राशन कार्ड:-
स्टेप 1
- आपको ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले खाद्य आपूर्ति और ग्राहक के राज्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको राशन कार्ड के आवेदन के लिए ऑनलाइन वाले लिंक पर क्लिक करना है।
राशन कार्ड ऑनलाइन प्रक्रिया
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपके सामने एक आवेदन पत्र आएगा, जिसे आपको भरना है। इसमें आपसे आपकी जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। जो आपके राशन कार्ड के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड ऑनलाइन प्रक्रिया
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको यहां कुछ दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, पत्ते का प्रमाण पत्र, परिवार की फोटो आदि अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
राशन कार्ड ऑनलाइन प्रक्रिया
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब जब आप सभी जानकारी यहां भर चुके हैं, तो आपको यहां एक स्लिप मिलेगी जिसका आप प्रिंट आउट ले लें। इसके बाद आपकी जानकारी का सत्यापन होगा, और फिर आपके पत्ते पर राशन कार्ड भेज दिया जाएगा।