आज के दौर में हम तकनीकी रूप में काफी आगे बढ़ चुके हैं। मतलब सबकुछ घर बैठे मिनटों में वो भी एक क्लिक में हो जाता है। जैसे अब आप पेमेंट करने के विकल्प को ही ले लीजिए। आजकल किसी को पैसे भेजने हो, किसी से पैसे प्राप्त करने हो और यहां तक की खरीदारी करनी हो आदि। ये सब ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए हो जाता है। मतलब मोबाइल से लेकर कंप्यूटर तक पर मिनटों में आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। घर बैठे अपने लिए चीजें मंगा सकते हैं। बस बर्शते कि आपके बैंक खाते में पैसे होने चाहिए। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जैसे-जैसे ये सुविधाएं बढ़ी हैं, वैसे-वैसे साइबर फ्रॉड भी काफी बढ़ा है। आपकी एक छोटी सी गलती आपको भारी चपत तक लगवा सकती है। इसलिए जरूरी है कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"61d934b188dea15db715e2a4","slug":"how-to-safe-during-online-transaction-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Online Transaction Alert: आपकी ये चार गलतियां कर सकती हैं आपका बैंक खाता खाली, जानें कैसे बचें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Online Transaction Alert: आपकी ये चार गलतियां कर सकती हैं आपका बैंक खाता खाली, जानें कैसे बचें
Sat, 08 Jan 2022 12:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ओटीपी को दें वरीयता
- जब आप ऑनलाइन खरीदारी या कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते होंगे, तो आपको दो विकल्प नजर आते होंगे। पहला पासवर्ड और दूसरा ओटीपी का। आपको हमेशा ही ओटीपी वाले विकल्प को चुनना चाहिए। ऐसा करने से आपकी ट्रांजैक्शन काफी सुरक्षित होती है, और आपका पासवर्ड कोई देख भी नहीं पाता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कार्ड की जानकारी सेव न करें
- जब भी आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं, तो वहां एक विकल्प मौजूद होता है जिसके जरिए आप अपने कार्ड की जानकारी वहां सेव कर सकते हैं। इसका मतलब होता है कि आपको सीवीवी के अलावा आगे फिर कभी अपनी कार्ड की जानकारी नहीं डालनी होती है, और आपकी ट्राजेक्शन पूरी हो जाती है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से ये सही नहीं है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अपने मोबाइल या सिस्टम से ही करें खरीदारी
- आप जब भी कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने जा रहे हैं, तो इसे हमेशा अपने पर्सनल मोबाइल और कंप्यूटर/लैपटॉप से ही करें। कभी भी किसी साइबर कैफे, दफ्तर या अन्य किसी के सिस्टम से न करें। हैकर्स इन सिस्टम के जरिए आपको चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सीवीवी शेयर करने से बचें
- किसी भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को पूरा करने के लिए सबसे जरूरी चीज सीवीवी यानी कार्ड वेरिफिकेशन वैल्यू है। आपको कभी भी इसे किसी को शेयर नहीं करना चाहिए। सीवीवी के जरिए ही आपकी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पूरी होती है।