फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी लेकर आया है थाईलैंड घुमाने का शानदार पैकेज, रहने खाने से लेकर इन चीजों की होगी सुविधा

Sun, 22 Jun 2025 08:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 22 Jun 2025 08:12 PM IST
सार

थाईलैंड की गिनती दक्षिण पूर्व एशिया के एक खूबसूरत देश में की जाती है। यह देश अपने शानदार बीच, बौद्ध मंदिरों, रंगीन बाजारों और नाइटलाइफ के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है।

विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package From Kolkata Know Price And Booking Details
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर आप थाईलैंड घूमने जाना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे की टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने हाल ही में थाईलैंड टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आप कम बजट में अंतर्राष्ट्रीय अनुभव पा सकते हैं। थाईलैंड की गिनती दक्षिण पूर्व एशिया के एक खूबसूरत देश में की जाती है। यह देश अपने शानदार बीच, बौद्ध मंदिरों, रंगीन बाजारों और नाइटलाइफ के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता थाईलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। बैंकॉक और पटाया जैसे शहर काफी मशहूर हैं। अगर आप थाईलैंड में घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Thailand Tour Package From Kolkata Know Price And Booking Details
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज में आपके लिए सभी जरूरी सुविधाओं को पहले से ही शामिल किया गया है। आपको कुछ अलग से प्लान करने की जरूरत नहीं होगी। इस किफायती टूर पैकेज में आपके खाने पीने से लेकर रुकने के लिए होटल की व्यवस्था भी की जाएगी। 

IRCTC Thailand Tour Package From Kolkata Know Price And Booking Details
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा 4 रातों और 5 दिनों तक कराई जाएगी। इस टूर का पैकेज कोड EHO030U है। इस पैकेज का नाम THRILLING THAILAND है। इस पैकेज में आपको बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package From Kolkata Know Price And Booking Details
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock

यात्रा की शुरुआत 27 जून, 2025 को कोलकाता से हो रही है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। वहीं थाईलैंड में घुमाने के लिए कैब और बस की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पैकेज में इश्योरेंस की सुविधा भी आपको मिलेगी।  

विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package From Kolkata Know Price And Booking Details
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 54,700 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 47,800 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 47,800 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed