फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card: परिवार में हुआ है नए सदस्य का आगमन? तो इस आसान तरीके से राशन कार्ड में जोड़ें उनका नाम

Sun, 09 Jan 2022 06:07 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 09 Jan 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
Ration Card how to add new member name in ration card utility news in Hindi
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

राशन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। इसकी मदद से सरकार द्वारा वितरित किए जाने वाले राशन का लाभ उठाया जाता है। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए भी राशन कार्ड काफी जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसमें परिवार के हर एक सदस्य का नाम जुड़ा होता है। इसी के आधार पर सुविधाएं मिलती हैं। वहीं अगर परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होता है, जैसे किसी बच्चे का जन्म होता है या नई बहू आती है, तो राशन कार्ड में उनका नाम जुड़वाना जरूरी होता है। अगर आपके घर में भी कोई नया सदस्य आया है और आपने उसका नाम राशम कार्ड में नहीं जुड़वाया है तो आपको ये काम जल्द से जल्द करवा लेना चाहिए। इससे आपको नियमित रूप से सभी सदस्य के लिए सुविधाएं मिलती रहेंगी, तो आइए जानते हैं कि राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आपको क्या करना होगा?

Ration Card how to add new member name in ration card utility news in Hindi
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

ऐसे जोड़ें राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम 

  • अगर आपके परिवार में शादी के बाद कोई सदस्य आता है तो सबसे पहले उसके आधार कार्ड को अपडेट करना होगा।
  • महिला सदस्य के आधार कार्ड में पति का नाम लिखा होना चाहिए साथ ही एड्रेस भी बदलना होगा।
  • वहीं बच्चे का नाम जोड़ने के लिए पिता का नाम जरूरी होता है।
Ration Card how to add new member name in ration card utility news in Hindi
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • आधार अपडेट करने के बाद आपको खाद्य विभाग अधिकारी को संशोधित आधार कार्ड की कॉपी के साथ राधान कार्ड में नाम जोड़ने की एप्लीकेशन देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card how to add new member name in ration card utility news in Hindi
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

बच्चों के लिए हैं ये डाक्यूमेंट्स जरूरी

  • अगर आपको राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ना है, तो बच्चे का आधार कार्ड बनवाएं। इसके लिए बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। इसके बाद आप आधार कार्ड के साथ नाम दर्ज कराने के लिए एप्लीकेशन दे सकते हैं।
विज्ञापन
Ration Card how to add new member name in ration card utility news in Hindi
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

ऑनलाइन करें आवेदन

  • इसके अलावा आप इस प्रोसेस को घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यदि आपके राज्य में ऑनलाइन सदस्यों के नाम जोड़ने की सुविधा हुई, तो आप भी घर बैठे ये काम आसानी से कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed