सरकार द्वारा देश के जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए समय-समय पर कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी क्रम में सरकार ने गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई सारी योजनाओं को चलाया था। इनमें से एक है राशन कार्ड योजना। इसके तहत हर राशन कार्ड धारक को सरकार की तरफ से कई सारी सुविधाएं दी जाती रही हैं। वहीं राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अब तक राशन कार्ड के जरिए लोगों को फ्री राशन, हर महीने गेहूं, चावल, चीनी, दाल आदि दिया जाता है। लेकिन अब से यानी 26 जनवरी से राशन कार्ड धारकों को एक नई सुविधा मुहैया की जाएगी। इस नई सुविधा के तहत केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आम जनता, गरीबों और जरूरतमंदों को राशन कार्ड पर सस्ते पेट्रोल की सुविधा मिलेगी। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, कि आखिर इस सुविधा का लाभ कैसे और किसे मिलेगा।
{"_id":"61f1485a7b83840c6e361c8b","slug":"ration-card-holders-will-get-cheaper-petrol-know-who-will-get-the-benefit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card: राशन कार्ड धारकों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल, यहां जानिए कैसे और किनको मिलेगा लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card: राशन कार्ड धारकों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल, यहां जानिए कैसे और किनको मिलेगा लाभ
Thu, 27 Jan 2022 10:34 AM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड धारकों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड धारकों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- कई राज्यों में राशन कार्ड के तहत अलग-अलग तरह की सुविधाएं लोगों को दी जाती हैं। इसी कड़ी में झारखंड सरकार ने आज राज्य में रहने वाले करीब 20 लाख लोगों को राशन कार्ड पर सस्ता पेट्रोल देने की घोषणा की है। इस खास सुविधा की शुरुआत गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई है।
राशन कार्ड धारकों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- दरअसल, झारखंड राज्य में सरकार ने पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरुआत की है, जिसका फायदा राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के अवसर पर पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत पहले चरण में करीब 20 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड धारकों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ केवल लाल, पीला और हरा राशन कार्ड धारकों को ही मिलेगा। साथ ही जिन लोगों के पास झारखंड राज्य निबंधन का दो पहिया वाहन है, वही लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
राशन कार्ड धारकों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- दरअसल, पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत हर एक सदस्य को प्रतिमाह 10 लीटर पेट्रोल पर 25 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इस हिसाब से हर महीने खाते में 250 रुपये एकमुश्त ट्रांसफर किए जाएंगे। ध्यान में रखने वाली बात ये है कि पेट्रोल खरीदते समय आपको पंप पर पूरी राशि का पेमेंट करना होगा।