फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: राशन कार्ड की ई-केवाईसी के नाम पर आपके साथ हो सकता है फ्रॉड, यहां जानें क्या है सही तरीका

Fri, 15 Nov 2024 04:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Nov 2024 04:29 PM IST
सार

अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो आपको तय समय तक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। वहीं, जालसाज लोगों को ठगने के लिए फेक ई-केवाईसी करवाने के नाम पर आपके साथ ठगी कर सकते हैं जिससे आपको बचना है।

विज्ञापन
Ration Card e KYC Fraud Alert: how to complete e kyc for ration card
राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने वाले सावधान। - फोटो : Amar Ujala

Ration Card e-KYC Fraud Alert: भारत सरकार देश की एक बड़ी आबादी को मुफ्त व सस्ता राशन देने का काम करती है। इसके लिए गरीबी में जीवन यापन करने वाले और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों का राशन कार्ड बनाया जाता है। इस राशन कार्ड के जरिए कार्डधारक अपने मोहल्ले की सरकारी राशन की दुकान से हर माह मुफ्त व सस्ता राशन ले सकता है। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राशन की सुविधा लोगों को दी जाती है। वहीं, पिछले कुछ समय से राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं जालसाज इन चीजों का फायदा उठाकर लोगों को ठगने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि ई-केवाईसी करवाने का सही तरीका क्या है। तो चलिए जानते हैं सही तरीके के बारे में...

Ration Card e KYC Fraud Alert: how to complete e kyc for ration card
राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने वाले सावधान। - फोटो : Adobe Stock

कैसे ठगते हैं जालसाज?

  • जैसा कि विभाग द्वारा राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा गया है। जालसाज इसी बात का फायदा उठाते हुए लोगों को फेक कॉल करते हैं जिसमें उन्हें तुरंत ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है। इसके बाद कार्डधारकों के मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा जाता है और जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं ये जालसाज आपके मोबाइल को हैक कर ठगी कर देते हैं।
Ration Card e KYC Fraud Alert: how to complete e kyc for ration card
राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने वाले सावधान। - फोटो : Adobe Stock
  • फेक कॉल के अलावा जालसाज लोगों के मोबाइल नंबर पर फेक मैसेज भी भेजते हैं, जो देखने में बिलकुल असली मैसेज लगता है। इस मैसेज में लिखा होता है कि अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। ई-केवाईसी के लिए इसमें लिंक भी दिया होता है। पर आपको इस पर क्लिक नहीं करना है, वरना आप अपनी मेहनत की कमाई गंवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card e KYC Fraud Alert: how to complete e kyc for ration card
राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने वाले सावधान। - फोटो : Adobe Stock

ये है ई-केवाईसी करवाने का सही तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपको इसके लिए सबसे पहले उस राशन की सरकारी दुकान पर जाना है, जहां से आप राशन लेते हैं
  • ध्यान रहे कि राशन कार्ड में जितने सदस्यों के नाम हैं, वे सभी दुकान पर जाएं
  • आप चाहें तो अलग-अलग भी जा सकते हैं, बस आपको राशन डीलर द्वारा दिया जाने वाले रेफरेंस नंबर बताना होता है
विज्ञापन
Ration Card e KYC Fraud Alert: how to complete e kyc for ration card
राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने वाले सावधान। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर राशन डीलर आपकी ई-केवाईसी करता है जिसके लिए वे प्रत्येक सदस्य के फिंगर प्रिंट पोस मशीन में लेता है
  • फिंगर प्रिंट आते ही आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाती है
  • ध्यान रहे कि इसके लिए आपको राशन डीलर को कोई पैसे नहीं देने होते हैं, क्योंकि ये सुविधा मुफ्त है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed