Ration Card Alert: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनसे गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। ऐसी ही एक योजना है राशन कार्ड योजना, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक को हर महीने राशन की सरकारी दुकान से गेहूं और चावल जैसी चीजें सस्ते दामों पर मिलते हैं। वहीं, कोरोना काल के समय से सरकार ने लोगों को मुफ्त में राशन देने का कार्यक्रम चलाया, जिसे अब 2023 के आखिर तक जारी रखा गया है। पर इन सबके बीच आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। वरना जालसाज आपको मुफ्त राशन के नाम पर ठग भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6433e6775865c4bfeb019f17","slug":"ration-card-alert-news-in-hindi-be-aware-of-scams-in-name-of-free-ration-card-keep-these-things-in-mind-2023-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Alert: मुफ्त राशन के नाम पर कहीं आप न हो जाएं ठगी के शिकार, जानें किन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Alert: मुफ्त राशन के नाम पर कहीं आप न हो जाएं ठगी के शिकार, जानें किन बातों का रखें ध्यान
Mon, 10 Apr 2023 04:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 10 Apr 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
मुफ्त राशन के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार
- फोटो : istock
मुफ्त राशन के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
फर्जी कॉल से बचकर
- आपको ध्यान रखना है कि आपके पास फर्जी कॉल आ सकती हैं। जालसाज लोगों को मुफ्त राशन के नाम पर फर्जी कॉल करके ठगने का काम कर रहे हैं। ध्यान रहे कि सरकार या कोई सरकारी अधिकारी आपको कॉल करके आपसे आपकी गोपनीय जानकारी नहीं मांगते हैं।
मुफ्त राशन के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार
- फोटो : istock
बैंकिंग जानकारी न करें शेयर
- ध्यान रहे कि अगर आपके पास मुफ्त राशन के लिए कोई कॉल आया है, तो ऐसे किसी भी कॉल पर अपनी बैंकिंग जानकारी कभी शेयर न करें। ये लोग फर्जी हो सकते हैं और आपको ठग सकते हैं। खाद्य एवं रसद विभाग की तरफ से साफतौर पर कहा गया है कि वो आपकी बैंकिंग जानकारी कॉल के जरिए कभी नहीं मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्त राशन के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार
- फोटो : istock
ई-केवाईसी से बचकर
- आजकल जालसाज लोगों को मुफ्त राशन के लिए ई-केवाईसी करवाने के नाम पर भी ठग रहे हैं। कॉल करके या मैसेज करके लोगों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जा रहा है। आपको ऐसे कॉल या मैसेज से बचकर रहना है। केवाईसी के लिए अपने राशन डीलर या राशन कार्यालय से ही संपर्क करें।
विज्ञापन
मुफ्त राशन के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार
- फोटो : istock
गोपनीय जानकारी शेयर करने से बचें
- एक बात आप जान लीजिए कि खाद्य एवं रसद विभाग कभी भी आपको कॉल करके आपसे कोई भी दस्तावेज। जैसे- आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर और बैंकिंग जानकारी आदि नहीं मांगता है। ऐसे में अगर कोई आपसे ये कॉल पर मांगता है, तो ये फर्जी हो सकता है। इसलिए ऐसी कॉल से बचकर रहें।