फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: मुफ्त राशन के नाम पर भूलकर न करें ये गलतियां, वरना बैंक खाते से निकल सकती है मेहनत की कमाई

Thu, 27 Jun 2024 12:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Jun 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
Ration Alert: Ways to avoid scams in the name of free ration
मुफ्त राशन लेने वाले जालसाजों से बचकर रहें। - फोटो : Amar Ujala

Free Ration: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही कई तरह की ऐसी योजनाओं का संचालन करते हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। हर साल इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च भी किए जाते हैं। जैसे- केंद्र सरकार देश के गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन का लाभ दे रही है। दरअसल, कोरोना काल में मुफ्त राशन देना शुरू किया गया था, जो अब तक जारी है। इसमें राशन कार्डधारकों को सरकार मुफ्त में राशन देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जालसाज आपको इस मुफ्त राशन के नाम पर ठग सकते हैं? शायद नहीं, तो ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी है और किन बातों का ध्यान रखना होता है। ऐसा करके आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Ration Alert: Ways to avoid scams in the name of free ration
मुफ्त राशन लेने वाले जालसाजों से बचकर रहें। - फोटो : istock

इन गलतियों को न करें:-

नंबर 1

  • आपके पास अगर कभी कोई कॉल आता है, जिसमें आपको मुफ्त राशन दिलवाने के बारे में कहा जाता है या फिर मुफ्त राशन की आड़ में आपकी बैंकिंग जानकारी जैसे- खाता संख्या नंबर, एटीएम कार्ड और पिन नंबर, सीवीवी आदि कुछ भी मांगा जाता है तो कभी न दें।
Ration Alert: Ways to avoid scams in the name of free ration
मुफ्त राशन लेने वाले जालसाजों से बचकर रहें। - फोटो : istock

नंबर 2

  • मान लीजिए अगर आपके पास कोई कॉल आया है और सामने वाला व्यक्ति खुद को खाद्य एवं रसद विभाग का अधिकारी या कोई और अधिकारी बताते हुए आपके मोबाइल पर आया हुआ ओटीपी मांगता है, तो ध्यान रखें कि ये कभी शेयर न करें। कोई भी अधिकारी आपसे ओटीपी नहीं मांगता है। खासतौर पर अगर उस ओटीपी से आपके खाते से पैसे निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Alert: Ways to avoid scams in the name of free ration
मुफ्त राशन लेने वाले जालसाजों से बचकर रहें। - फोटो : Istock

नंबर 3

  • आपके पास अगर कभी कोई ऐसा कॉल आता है, जिसमें आपको कहा जाता है कि आपको मिलने वाला मुफ्त राशन बंद हो जाएगा, तो ऐसी कॉल से बिल्कुल न डरें और अपनी कोई जानकारी या पैसे आदि न दें। अगर आपको ऐसा लगता है, तो अपने राशन डीलर से संपर्क करें।
विज्ञापन
Ration Alert: Ways to avoid scams in the name of free ration
मुफ्त राशन लेने वाले जालसाजों से बचकर रहें। - फोटो : istock

नंबर 4 

  • कई बार देखा जाता है कि केवाईसी के नाम पर काफी फ्रॉड होते हैं। अगर आपके पास केवाईसी के लिए आपके मोबाइल पर कोई लिंक आता है, तो इस पर कभी क्लिक न करें। वरना आपका मोबाइल हैक करके आपको ठगा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed