PM Kisan Nidhi Helpline Numbers: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। सरकार हर साल पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देती है। वहीं, इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ठीक ऐसे ही इस बार भी 17वीं किस्त जारी हुई। वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़े हैं और आपकी किस्त अटक जाती है या आपको योजना से जुड़ी कोई जानकारी लेनी है या कुछ और काम है तो ऐसे में आप योजना की हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम किसान योजना के कौन-कौन से हेल्पलाइन नंबर्स हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"667cf13be70598699d02b024","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-helpline-number-details-in-hindi-2024-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM kisan Yojana: किसान नोट कर लें ये हेल्पलाइन नंबर, किस्त से लेकर अन्य कामों के लिए मददगार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM kisan Yojana: किसान नोट कर लें ये हेल्पलाइन नंबर, किस्त से लेकर अन्य कामों के लिए मददगार
Thu, 27 Jun 2024 10:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स क्या हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स क्या हैं?
- फोटो : istock
योजना के हेल्पलाइन नंबर्स ये हैं:-
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपको किस्त से लेकर ई-केवाईसी, भू-सत्यापन या अन्य तरह की कोई जानकारी लेनी है या कोई समस्या है, तो ऐसे में आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं। आप यहां पर नए आवेदन के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स क्या हैं?
- फोटो : Freepik
- अगर किसी कारण आपकी किस्त अटक चुकी है या आपका आवेदन रद्द हो चुका है या फिर आपको योजना से जुड़ी किसी तरह की कोई अन्य मदद चाहिए, तो ऐसे में आप योजना के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं जो है 1800115526
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स क्या हैं?
- फोटो : Freepik
- अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहते हैं तो आप यहां पर 011-23381092 नंबर पर भी कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। आपकी यहां से उचित मदद की जाती है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स क्या हैं?
- फोटो : istock
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों की मदद करने के लिए सिर्फ हेल्पलाइन नंबर या टोल फ्री नंबर्स ही नहीं हैं। बल्कि, किसानों की मदद के लिए एक ईमेल आईडी भी है जहां पर आप अपनी समस्या को विस्तार से बता सकते हैं और इसके बाद आपकी उचित मदद की जाती है। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करना होता है।