Raksha Bandhan 2023: ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस बार 30 अगस्त को रात 9 बजे के बाद रक्षाबंधन का मुहूर्त लगेगा। हालांकि, राखी को रात के समय मनाने का विधान नहीं है। इस कारण 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। ऐसे में अगर इस रक्षाबंधन के पर्व पर आप अपनी बहनों को कोई गिफ्ट देने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को म्यूचुअल फंड एसआईपी का गिफ्ट दे सकते हैं। यह एक खास तरह का फाइनेंशियल गिफ्ट है, जिससे आपकी बहन का भविष्य तो सुरक्षित होगा ही साथ में उसकी जिंदगी में कभी किसी तरह की कोई आर्थिक दिक्कतें भी नहीं आएंगी। रक्षाबंधन के इस खास अवसर पर आप अपनी बहन के नाम पर म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर कुछ सालों के लिए निवेश शुरू कर सकते हैं।
Raksha Bandhan 2023: इस रक्षाबंधन अपनी बहन को दें यह खास गिफ्ट, भविष्य हो जाएगा सुरक्षित
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 31 Aug 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन