देश में अधिकतर लोगों के पास निजी वाहन है। कहीं पर आवाजाही करने के लिए हम इनका इस्तेमाल करते हैं। हर तरह के मोटर वाहनों पर आपने नंबर प्लेट लगा हुआ जरूर देखा होगा। गाड़ियों पर लगे ये नंबर प्लेट उनकी विशिष्ट पहचान को दर्शाने का काम करते हैं। दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया और सभी मोटर वाहनों पर नंबर प्लेट को लगाया जाता है। अक्सर सड़क पर सफर करते समय या कहीं और आपने यह जरूर देखा होगा कि कुछ गाड़ियों पर सफेद रंग की नंबर प्लेट लगी होती, कुछ पर पीले रंग की तो कुछ पर हरे रंग की नंबर प्लेट को लगाया जाता है। ऐसे में क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर इन अलग-अलग रंगों की नंबर प्लेट के बीच का अंतर क्या है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
Number Plates: क्या आप जानते हैं गाड़ियों की सफेद, पीली और हरे रंग की नंबर प्लेट में क्या अंतर होता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेद रंग की नंबर प्लेट
सफेद रंग की नंबर प्लेट का इस्तेमाल निजी वाहनों में किया जाता है। सफेद रंग की नंबर प्लेट उन्हीं गाड़ियों के लिए जारी किया जाता है, जिन्हें व्यक्तिगत उपयोग के लिए खरीदा जाता है।
पीले रंग की नंबर प्लेट
पीले रंग की नंबर प्लेट उन गाड़ियों के लिए इश्यू किया जाता है, जो कमर्शियल होती हैं। इसी वजह से टैक्सी, माल ढुलाई करने वाली गाड़ियां, ट्रक, टैंपू और दूसरी कमर्शियल गाड़ियों पर पीले रंग के नंबर प्लेट को लगाया जाता है।
हरे रंग की नंबर प्लेट
हरे रंग की नंबर प्लेट उन गाड़ियों के लिए इश्यू किया जाता है, जो इलेक्ट्रिक होती हैं। इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाली सभी गाड़ियों पर हरे रंग की नंबर प्लेट लगी होती है। देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस कारण सड़कों पर अब हरे रंग की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां दिख रही हैं।
वहीं एक खास तरह की नीली रंग की नंबर प्लेट भी होती है, जो कि विदेशी राजनयिकों के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा देश में कई और रंगों की नंबर प्लेट होती हैं।