PVC Aadhaar Card: अलग-अलग कामों के लिए कई अलग-अलग तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों के लिए भी तमाम तरह के दस्तावेज चाहिए होते हैं। लेकिन इन कामों के लिए एक चीज जो सबसे ज्यादा जरूरी है, वो है आधार कार्ड। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा ये आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर कई अन्य कामों तक में आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसलिए ये दस्तावेज बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में इसे संभालकर रखना जरूरी हो जाता है। लेकिन कई बार कागज वाले आधार कार्ड के फटने का डर बना रहता है। इसलिए लोग पीवीसी आधार कार्ड बनवा रहे हैं, लेकिन इस दौरान आपको ध्यान देना है कि आपका पीवीसी वाला आधार किसी साइबर कैफे या अन्य जगह का बना हुआ न हो। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"632852c11877ee279b5fdb61","slug":"pvc-aadhaar-card-made-from-a-cyber-cafe-may-face-trouble-know-reasons-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PVC Aadhaar Card: अगर आपके पास भी है इस तरह का आधार कार्ड तो आप भी पड़ सकते हैं दिक्कत में, यहां जानें वजह","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PVC Aadhaar Card: अगर आपके पास भी है इस तरह का आधार कार्ड तो आप भी पड़ सकते हैं दिक्कत में, यहां जानें वजह
Mon, 19 Sep 2022 05:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 19 Sep 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
- अगर आपके पास साइबर कैफे से बना हुआ पीवीसी कार्ड है, तो ये अमान्य है। जी हां, क्योंकि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की तरफ से पहले ही साफ किया जा चुका है कि साइबर कैफे या अन्य कहीं बाहर से बने हुए पीवीसी कार्ड को अमान्य घोषित किया गया है। ऐसे पीवीसी आधार कार्ड मान्य नहीं होंगे।
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ये है वजह
- अब इसकी वजह जान लेते हैं। दरअसल, साइबर कैफे से बनाया हुआ पीवीसी आधार कार्ड इसलिए मान्य नहीं है, क्योंकि यूआईडीएआई के मुताबिक ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है
- फोटो : i stock
इसलिए ये काम करें
- ऐसे में ध्यान रखना है कि साइबर कैफे से पीवीसी आधार कार्ड न बनवाएं। बल्कि इसकी जगह पर आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर महज 50 रुपये में घर बैठे असली पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ये रहा तरीका:-
- आपको पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाना है और फिर वहां पर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाकर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है
- इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें