फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: महज 50 रुपये में आप भी बनवा सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड, ये हैं फायदे

Wed, 24 Aug 2022 04:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Aug 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
pvc aadhaar card how to order pvc aadhaar card online
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की फीस क्या है - फोटो : Amar Ujala

PVC Aadhaar Card: अगर आपको कोई गैर-सरकारी या सरकारी काम करवाना होता है, तो आपको इसके लिए कई सारे दस्तावेजों की जरूरत होती है। मतलब एक भी दस्तावेज न हो, तो आपके कई काम तक अटक सकते हैं। ऐसा ही एक दस्तावेज है आपका आधार कार्ड, जिसके न होने पर भी कई काम अटक सकते हैं। सिम कार्ड लेना हो, स्कूल में दाखिला लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो आदि अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन कागज वाले आधार कार्ड के साथ लोगों को ये दिक्कत भी आती है कि पुराने होने के साथ ये फटने लगता है। साथ ही पानी से भीगकर खराब होने का भी डर बना रहता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने लिए पीवीसी वाला आधार कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे ही इसे ऑर्डर कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

pvc aadhaar card how to order pvc aadhaar card online
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की फीस क्या है - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

महज इतना है खर्चा

  • अगर आप भी अपना पीवीसी वाला आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कोई भारी भरकम फीस नहीं देनी पड़ती। बल्कि इसके लिए आपको 50 रुपये की फीस देनी होती है, जिसे आप ऑनलाइन तरीके से ही भर सकते हैं।
pvc aadhaar card how to order pvc aadhaar card online
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की फीस क्या है - फोटो : istock

ऑनलाइन बनवा सकते हैं पीवीसी कार्ड:-

स्टेप 1

  • आप अगर अपना पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप इसके लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'पीवीसी आधार' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pvc aadhaar card how to order pvc aadhaar card online
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की फीस क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको अपना आधार नंबर यहां दर्ज करने है। आगे बढ़ते हुए स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें। फिर आपके रजिस्टर्ड यानी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
pvc aadhaar card how to order pvc aadhaar card online
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की फीस क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें। फिर आखिर में अपने द्वारा भरी जानकारी को चेक कर लें। इसके बाद अब पेमेंट करनी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed