फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips for Cat Owners: बिल्ली पालने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Wed, 24 Aug 2022 03:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Aug 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
Tips for Cat Owners how to take care of pet cat
बिल्ली पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Amar Ujala

Tips for Cat: लगभग हर व्यक्ति को किसी न किसी चीज का शौक जरूर होता है। किसी को खाना पसंद होता है, तो किसी को घूमना आदि। इन सबके बीच एक चीज आज के समय में काफी देखी जा रही है कि लोग जानवर पालते हैं। कोई डॉग पालता है, तो कोई कुछ और। लेकिन उन लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा नजर आती है, जो लोग बिल्ली पालते हैं। लेकिन क्या बिल्ली पालना इतना आसान है? क्योंकि बिल्लियों के साथ आपको समय देने के अलावा उनका ध्यान भी रखना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी बिल्ली पाल रहे हैं या पालने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों को जान लें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि बिल्ली पालने के दौरान आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Tips for Cat Owners how to take care of pet cat
बिल्ली पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : iStock

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-
 

1. अगर आप बिल्ली पालने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप उसे टीके लगवाएं। इसके लिए आपको जानवरों के डॉक्टर के पास जाना है, और वहां से अपनी बिल्ली को टीके लगवाने हैं। ऐसा इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि, बिल्लियों को कई तरह की बीमारी होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर टीके लगे होंगे, तो ये जानलेवा बीमारियों से बिल्ली को बचाने में मदद करते हैं।

Tips for Cat Owners how to take care of pet cat
बिल्ली पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

2. आप अगर बिल्ली पाल रहे हैं, तो ध्यान दें कि बिल्ली का बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होगा वैसे-वैसे ये पंजा मार सकता है। इसलिए खेलते समय आप खुद तो सावधानी बरतें, साथ ही आपको अपने पड़ोसियों का ध्यान भी रखना चाहिए कि बिल्ली उन्हें पंजा न मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips for Cat Owners how to take care of pet cat
बिल्ली पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

3. बिल्ली जब इंसानों के बीच रहने लगती है, तो लोग अपने इस पैट को साफ-सुधरा रखने के लिए नहलाते हैं। ये जरूरी भी है, लेकिन इस दौरान आपको ध्यान रखना है कि बिल्ली को तभी नहलाएं जब उस पर से बदबू आने लगे। वहीं, बिल्ली को सिर्फ ठंडे पानी से ही नहला सकते हैं। गर्म पानी से नहलाने से बचें।

विज्ञापन
Tips for Cat Owners how to take care of pet cat
बिल्ली पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

4. बिल्ली को घर में लाने के बाद आपको इसके खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप कुछ गलत खिला देंगे, तो बिल्ली बीमार पड़ सकती है। 8-10 महीने की बिल्ली को दूध, दही और चावल खिला सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अपने डॉक्टर से जरूर राय लें।


अस्वीकरण: इस खबर में दी गई जानकारियां आम जानकारी है। अमर उजाला इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed