Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF: इस सरकारी स्कीम में मात्र 12,500 रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 66.58 लाख, जानिए कैसे?

Wed, 07 Aug 2024 06:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Public Provident Fund: You Will Get Around 66 Lakhs Rupees By Just Investing 12,500 Rupees In PPF
Investment - फोटो : Istock

Public Provident Fund Scheme: आज हम आपको भारत सरकार की पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। अगर आप लंबी समय अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का होता है। हालांकि, 15 सालों के बाद आप पांच-पांच सालों के लिए स्कीम में निवेश अवधि को बढ़ा सकते हैं। 

Trending Videos
Public Provident Fund: You Will Get Around 66 Lakhs Rupees By Just Investing 12,500 Rupees In PPF
Investment - फोटो : Istock

इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में 12,500 रुपये का निवेश करके 66.58 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं? इसके लिए सबसे पहले आपको पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाकर हर महीने 12,500 रुपये इकट्ठा करके सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश करना है। 

Public Provident Fund: You Will Get Around 66 Lakhs Rupees By Just Investing 12,500 Rupees In PPF
Investment - फोटो : Istock

वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर अगर कैलकुलेट करें तो अगर आप यह निवेश 20 सालों तक करते हैं। इस स्थिति में आपके पास करीब 66,58,288 रुपये होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Public Provident Fund: You Will Get Around 66 Lakhs Rupees By Just Investing 12,500 Rupees In PPF
Investment - फोटो : Istock

इस दौरान आपको कुल 30,00,000 रुपये निवेश करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर 36,58,288 रुपये की ब्याज दर मिलेगी। इन पैसों की सहायता से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Public Provident Fund: You Will Get Around 66 Lakhs Rupees By Just Investing 12,500 Rupees In PPF
Investment - फोटो : Istock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट भी मिलती है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed