फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या नवंबर में ही आएगी 15वीं किस्त या पहले भी आ सकती है? यहा जानें किसान

Wed, 16 Aug 2023 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Aug 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Do you know 15th installment release date
किसानों को कब मिल सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार देश की जनता के लिए कई योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ किसानों को मिलता है। योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, अब तक किसानों को 14 किस्त जारी हो चुकी है और अब सभी 15वीं किस्त के बारे में जानना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं ये किस्त कब जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: Do you know 15th installment release date
किसानों को कब मिल सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

मिल चुकी है 14वीं किस्त

  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को बीती 27 जुलाई को 14वीं किस्त मिल चुकी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वीं किस्त जारी की और डीबीटी के माध्यम से इसे लगभग 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खाते में भेजा।
PM Kisan Yojana: Do you know 15th installment release date
किसानों को कब मिल सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

कब आ सकती है 15वीं किस्त?

  • वहीं, बात अगर 15वीं किस्त की करें, तो 14वीं किस्त जारी होने के बाद किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि, ये किस्त कब जारी होगी इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। वहीं, नियमों की मानें तो अक्तूबर से नवंबर के बीच 15वीं किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Do you know 15th installment release date
किसानों को कब मिल सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

इन किसानों को नहीं मिलेगी 15वीं किस्त:-

पहले

  • अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ये जरूरी है। आप किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर बैंक से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Do you know 15th installment release date
किसानों को कब मिल सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

दूसरे

  • योजना से जुड़े जो किसान लैंड सिडिंग नहीं करवाएंगे, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। साथ ही आपके बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक होना भी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed