फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Property Rights: क्या शादी के बाद पिता की संपत्ति पर बेटी का हक होता है? जानिए यहां

Sat, 04 Jan 2025 03:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 04 Jan 2025 03:57 PM IST
सार

अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या शादी के बाद बेटी का उसके पिता की संपत्ति में अधिकार होता है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Property Rights of Daughter After Marriage
Property Rights of Daughter After Marriage - फोटो : AdobeStock

आजादी के बाद से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकारें भी महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। अक्सर महिलाओं को पैतृक संपत्ति में क्या-क्या संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं? इसको लेकर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन रहती है। भारत में कई लोग लड़कियों को पराया धन कहते हैं। इसका कारण है कि बेटियां शादी के बाद अपने पति के घर चली जाती हैं। ऐसे में अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या शादी के बाद बेटी का उसके पिता की संपत्ति में अधिकार होता है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

Property Rights of Daughter After Marriage
Property Rights of Daughter After Marriage - फोटो : Adobe Stock

2005 में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में किए गए संशोधन के मुताबिक विवाहित बेटी को भी पिता की संपत्ति में समान अधिकार दिए गए हैं। साल 2005 से पहले बेटियों को शादी के बाद पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलता था।

Property Rights of Daughter After Marriage
Property Rights of Daughter After Marriage - फोटो : AdobeStock

हालांकि, 2005 में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद इन नियमों को बदल दिया गया है। हालांकि, कुछ मामलों में बेटियों को पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलते हैं। अगर पिता जीवित रहते हुए वसीयत बनाकर पूरी संपत्ति बेटे के नाम पर कर देता है, ऐसी स्थिति में बेटी पिता की संपत्ति में अपने अधिकार का दावा नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Property Rights of Daughter After Marriage
Property Rights of Daughter After Marriage - फोटो : AdobeStock

पिता की संपत्ति पर बेटी का अधिकार होता है। हालांकि, पिता की स्वअर्जित संपत्ति पर पहला हक उसी का होता है। इस कारण पिता अपनी मर्जी से उस संपत्ति को किसी को भी दे सकता है।

विज्ञापन
Property Rights of Daughter After Marriage
Property Rights of Daughter After Marriage - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा, अगर पिता की संपत्ति पर किसी भी तरह का कोई आपराधिक मामला दर्ज है, इस स्थिति में भी बेटी या परिवार का कोई दूसरा सदस्य उस संपत्ति पर अपने अधिकार का दावा नहीं कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed