देश में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार सालाना तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजती है। हर किस्त के अंतर्गत भारत सरकार 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है। 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी।
PM Kisan: कब जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? क्या किसान पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:20 PM IST
सार
भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन