Prevent Milk From Curdling: देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी बढ़ रही है। हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। इस मौसम में सबसे अधिक चीजें खराब हो जाती हैं। अगर दाल, सब्जी जैसे खाने की वस्तुओं को बाहर रख दिया जाए, तो जल्द ही खराब हो जाती हैं। कई बार दूध लोग फ्रिज रखना भूल जाते हैं या बिजली चल जाती है, तो दूध खराब हो जाता है। गर्मी के मौसम खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। गर्मियों में लोग दूध फटने की समस्या से सबसे परेशान होते हैं। आज हम आपको कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिससे आप दूध को फटने से बचा सकते हैं।
Prevent Milk From Curdling: गर्मी में दूध को फटने से बचाने के चार आसान उपाय, बिना फ्रिज 24 घंटे तक नहीं फटेगा
दूध को फटने से बचाने के तरीके
-गर्मी के दिन में अगर किसी चीज को खराब होने से बचाना है, तो उससे बार-बार गर्म करना चाहिए। इससे चीजें खराब नहीं होती हैं। दूध को भी फटने से बचाने के लिए हर तीन से चार घंटे में गर्म करें। इससे दूध नहीं फटता है। अगर आप दूध को फ्रिज नहीं रख रहे हैं, तब ऐसा करिएगा। दूध को सिर्फ आप दो से तीन मिनट तक ही गर्म करें। गर्म दूध को पूरा ढक रखकर न रखें, क्योंकि इससे दूध फट जाता है।
-अगर आप दूध उबालना भूल जाएं और उसके फटने का डर है, तो आप इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला दीजिए। इससे दूध फटने से बच सकता है। दूध को किसी बर्तन में डालकर गैस पर रख दें और फिर उसमें ऊपरी से एक चुटकी सोडा डालकर अच्छे से मिला दें। यह ध्यान रखें कि ज्यादा सोडा न डालें, क्योंकि इससे स्वाद खराब हो सकता है। ऐसा करने से दूध नहीं फटेगा।
PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 17वीं किस्त के पैसे, कहीं आप भी तो नहीं लिस्ट में शामिल
-अगर आपके फ्रिज नहीं है, फ्रिज खराब है या चल नहीं रहा है, तो दूध को पहले अच्छे से उबाल लें। इसके बाद दूध को ठंडा कर लें और बड़े बर्तन में पानी भरकर उसमें दूध को पंखे के नीचे रख दें। इससे दूध फटने से बच जाएगा।
AC Tips: बड़े काम का है एसी से निकलने वाला पानी, इन पांच जगहों पर देगा फायदा
-कई बार ऐसा होता है कि लोग पुराने दूध के बर्तन में ही दूध को डालकर गर्म कर देते हैं। इससे दूध फट सकता है। गर्मी के मौसम में साफ बर्तन में दूध उबालना चाहिए। अच्छे से जांच कर लें कि बर्तन साफ है, क्योंकि बर्त में साबून लग रहने से भी दूध फट जाता है।