फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: किन लोगों को मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां देखें पात्र लोगों की सूची

Thu, 24 Oct 2024 09:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Oct 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility List
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं को चलाने का उद्धेश्य पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है जिसके लिए सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च करती है। अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना के अंतर्गत कई आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस योजना का लाभ किन लोगों को मिल सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। आगे आप योजना की पात्रता सूची देख सकते हैं...

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility List
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आप पात्र हैं?

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं या नही, तो इसके लिए आपको पात्रता सूची देखनी होती है क्योंकि जो लोग इसमें हैं वे पात्र माने जाते हैं...
 

  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility List
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility List
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी।



अगर आप इस पात्रता सूची में हैं तो आप पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं। ऐसे में आप अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर इस योजना से जुड़ सकते हैं और लाभान्वित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility List
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना के लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • इसमें सबसे पहले लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
  • टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये का लोन बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed