PM Vishwakarma Yojana: सरकार जितनी भी सरकारी योजनाएं चलाती है उनका उद्देश्य गरीब वर्ग, जरूरतमंद और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। इन योजनाओं पर सरकार काफी पैसे भी खर्च करती है ताकि योजना को और बढ़ाया जा सके। जैसे आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है। जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है। अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो पहले आपको ये जानना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
PMVY: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? आवेदन से पहले ऐसे चेक करें पात्रता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो इसके लिए पात्रता सूची है जिसे आप नीचे देख सकते हैं...
- जो लोग सुनार हैं
- जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
- अगर आप राजमिस्त्री हैं
- जो लोग नाव निर्माता हैं
- जो लोग लोहार हैं
- जो लोग नाई हैं
- जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- मालाकार और धोबी हैं
- पत्थर तराशने वाले
- फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
- अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- जो लोग ताला बनाने वाले हैं, जो पत्थर तोड़ने वाले हैं।
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
- अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। यहां जाकर आप आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं
- इसके अलावा अगर आप चाहें तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर भी आप आवेदन कर सकते हैं।
लाभ क्या मिलते हैं?
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ते हैं तो आपको एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- आपको 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी दिए जाते हैं
- पहले एक लाख रुपये और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर ले सकते हैं।