PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें कई अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल हैं जिसमें केंद्र सरकार की और राज्य सरकारों की कई योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को सितंबर 2023 में शुरू किया गया और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।
{"_id":"67766711aded4bad5f07897d","slug":"pradhan-mantri-vishwakarma-kaushal-samman-yojana-eligibility-criteria-benefits-list-in-hindi-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत किसे मिल सकता है लाभ? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत किसे मिल सकता है लाभ? यहां जानें
Fri, 03 Jan 2025 08:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 03 Jan 2025 08:08 AM IST
सार
Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है। अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो इसके लिए पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है
- यहां पर जाकर आपकी पात्रता चेक होती है और दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता?
- फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं?
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और प्रशिक्षण चलने तक आपक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं। इसमें इसेंटिव का भी प्रावधान है
- लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
- बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर के पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता?
- फोटो : Adobe Stock
कौन लोग जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से?
अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पात्रता सूची के मुताबिक, आपका पात्र होना जरूरी है...
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- धोबी और दर्जी
- पत्थर तराशने वाले
- पत्थर तोड़ने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- अगर आप सुनार हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता?
- फोटो : Adobe Stock
- जो राजमिस्त्री है
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले
- जो अस्त्रकार हैं
- मालाकार
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- फिशिंग नेट निर्माता।