फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM SYMY: सरकार की शानदार योजना, मजदूरों को जीवनभर मिलेगी पेंशन, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Thu, 02 Jan 2025 08:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 02 Jan 2025 08:07 PM IST
सार

इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने खास तौर पर श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की है।

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Kya hai Know How To Apply Online
पीएम श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : AdobeStock

देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की संख्या काफी अधिक है। कमाई का कोई संगठित स्रोत न होने की वजह से इन लोगों को जीवन में गुजर-बसर करने में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। कई बार लंबे समय तक जब रोजगार नहीं मिलता है, तो श्रमिकों के परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है।

जीवन के शुरुआती दौर में ये लोग मेहनत-मजदूरी करके अपनी आजीविका चला लेते हैं। वहीं, उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद उनके पास कमाई का कोई भी जरिया नहीं बचता। ऐसे में जीवन जीने के लिए उनके समक्ष कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Kya hai Know How To Apply Online
प्रधानमत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : AdobeStock

श्रमिकों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने खास तौर पर श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की है।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Kya hai Know How To Apply Online
प्रधानमत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : AdobeStock

आइए जानते हैं श्रम योगी मानधन योजना के बारे में विस्तार से

1. आवेदन के लिए आयु सीमा
श्रम योगी मानधन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक के श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, उसी के आधार पर निवेश राशि तय की जाती है।

  • यदि आप इस स्कीम में 18 साल की उम्र में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना होगा।
  • 29 साल की उम्र में आवेदन करने पर आपको हर महीने 100 रुपये का निवेश करना होगा।
  • 40 साल की उम्र में आवेदन करने पर आपको हर महीने 200 रुपये का निवेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Kya hai Know How To Apply Online
प्रधानमत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock

2. पेंशन योजना
इस योजना के अंतर्गत आपको 60 साल की उम्र तक निवेश करना होगा। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने श्रम योगी मानधन योजना के तहत 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। यह पेंशन जीवन भर मिलती रहेगी। इन पैसों की सहायता से आप बुढ़ापे के समय आसानी से जीवन यापन कर सकेंगे।

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Kya hai Know How To Apply Online
प्रधानमत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock

3. आवेदन की प्रक्रिया
श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करना काफी आसान है।

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना होगा।
  • सभी जरूरी स्टेप्स को फॉलो करें और आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें।
  • सभी जानकारियां सही भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed