फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Mudra Yojana: इस योजना के अंतर्गत मिलता है बिना गारंटी 10 लाख तक का लोन, जानें स्कीम से जुड़ी खास बातें

Mon, 11 Apr 2022 04:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Online Application to Get Loan of 10 Lakh without Guarantee Know All About
Pradhan Mantri Mudra Yojana - फोटो : iStock

Pradhan Mantri Mudra Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। अगर आप अपना कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं और आपके पास पैसा नहीं है। इस स्थिति आप मुद्रा योजना के अंतर्गत बिजनेस शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य लोगों को व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो खुद का कारोबार शुरू करना चाहती है। हालांकि, संसाधनों के अभाव में वह ऐसा कर नहीं पाती। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य इसी रिक्तिता को भरना है। इस योजना के तहत आप आसानी से लोन की सुविधा को लेकर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में विस्तार से -

Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Online Application to Get Loan of 10 Lakh without Guarantee Know All About
Pradhan Mantri Mudra Yojana - फोटो : iStock

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत देश के नागरिकों को कारोबार शुरू करने के लिए बिना गारंटी के लोन दिया जाता है। लोन के लिए आपसे किसी प्रकार का प्रोसेसिंग चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Online Application to Get Loan of 10 Lakh without Guarantee Know All About
Pradhan Mantri Mudra Yojana - फोटो : i stock

लोन लेने पर आपको एक मुद्रा कार्ड मिलता है। इस कार्ड की मदद से आप व्यवसाय से जुड़े खर्चों को कर सकते हैं। इस कार्ड का उपयोग डेबिट कार्ड की तरह कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत अगर आप छोटा व्यवसाय शुरू करते हैं, तो आपको 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Online Application to Get Loan of 10 Lakh without Guarantee Know All About
Pradhan Mantri Mudra Yojana - फोटो : i stock

इस लोन को नॉन कॉरपोरेट और गैर कृषि कार्यों के लिए दिया जाता है। देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत आप 50 हजार से 10 लाख रुपये तक के लोन का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Online Application to Get Loan of 10 Lakh without Guarantee Know All About
Pradhan Mantri Mudra Yojana - फोटो : iStock

अगर आप इस योजना को शुरू करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। इस योजना का लाभ 18 वर्ष से कम उम्र का व्यक्ति नहीं उठा सकता है। अगर आवेदक किसी बैंक में डिफॉल्टर है, तो उसको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed