फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या आपके पैसे भी हो गए हैं गलत खाते में ट्रांसफर? तो जानिए कैसे पा सकते हैं वापस

Mon, 11 Apr 2022 02:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Apr 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
has your money transferred in wrong bank account know how you will get the refund
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें - फोटो : istock

आज के दौर में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं, जिसके कारण हमारे सभी काम मिनटों में घर बैठे हो जाते हैं। जैसे- अगर आपको बैंक से जुड़े काम करने हैं, तो आप अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप के जरिए भी कर सकते हैं। बैंक से जुड़े कई काम आप घर बैठे कर सकते हैं। आज के समय में लोग अपने पास कैश कम से कम ही रखते हैं और ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं। वहीं, ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए आप किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे भी भेज पाते हैं। मतलब पहले की तरह किसी को पैसे भेजने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता है। लेकिन कई बार लोगों से किसी को पैसे भेजते हुए कुछ गलतियां हो जाती हैं, जिसके कारण किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इन पैसों को कैसे वापस पा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

has your money transferred in wrong bank account know how you will get the refund
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें - फोटो : istock

गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें?

स्टेप 1

  • अगर आपके पैसे किसी इनवैलिड बैंक खाते में चल गए हैं, तो वो कुछ दिन बाद आपके बैंक खाते में वापस आ जाते हैं। लेकिन अगर आपके पैसे गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए हैं, तो आपको सबसे पहले अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करना चाहिए। यहां से आपको जानकारी मिल जाती है कि आपको आगे क्या करना है, जिससे आपके पैसे वापस मिल जाएं।
has your money transferred in wrong bank account know how you will get the refund
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें - फोटो : istock

स्टेप 2

  • गलत खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर आपको बैंक जाना चाहिए, और वहां जाकर आप बैंक अधिकारी या बैंक मैनेजर से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
has your money transferred in wrong bank account know how you will get the refund
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें - फोटो : istock

स्टेप 3

  • आपको बैंक में ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी और पेमेंट का स्क्रीनशॉट लिखित आवेदन के साथ देना होता है।
विज्ञापन
has your money transferred in wrong bank account know how you will get the refund
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें - फोटो : istock

स्टेप 4

  • जिस गलत बैंक खाते में आपसे पैसे ट्रांसफर हुए हैं, आप उस खाताधारक का बैंक कर्मचारी से मोबाइल नंबर ले सकते हैं और उनसे पैसे लौटाने के लिए कह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed