फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Schemes For Women: पीपीएफ से लेकर म्यूचुअल फंड तक, महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये निवेश योजनाएं

Wed, 21 May 2025 11:42 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 21 May 2025 11:42 AM IST
सार

आज हम महिलाओं को कुछ ऐसी शानदार स्कीमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर वे अपने बचत के पैसों को निवेश करके एक अच्छा रिटर्न प्राप्त करके एक बड़ा फंड जुटा सकती हैं।

विज्ञापन
PPF, Mutual Fund And Sukanya Samriddhi Yojana Best Investment Schemes For Women
Investment Schemes For Women - फोटो : AdobeStock

महिलाएं घर संभालने के साथ-साथ अपने भविष्य की प्लानिंग को लेकर भी काफी आगे रहती हैं। आज के समय कई जागरुक महिलाएं यह समझने लगी हैं कि पैसों को बचाकर बैंक में रखना कोई समझदारी नहीं है बल्कि उसे अच्छी जगह पर निवेश करके उस पर सही रिटर्न पाया जा सकता है। आज के समय ऐसी कई निवेश योजनाएं हैं जहां पर महिलाएं अपने बचत के पैसों को इन्वेस्ट करके उस पर अच्छा-खासा रिटर्न पा सकती हैं। सही समय पर एक अच्छी स्कीम का चुनाव करके उसमें निवेश करना किसी भी महिला का भविष्य में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में यह एक मजबूत कदम हो सकता है। आज हम महिलाओं को कुछ ऐसी शानदार स्कीमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर वे अपने बचत के पैसों को निवेश करके एक अच्छा रिटर्न प्राप्त करके एक बड़ा फंड जुटा सकती हैं। आइए जानते हैं इन स्कीम के बारे में विस्तार से -

PPF, Mutual Fund And Sukanya Samriddhi Yojana Best Investment Schemes For Women
Investment Schemes For Women - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ

  • महिलाएं अपने बचत के पैसों को पीपीएफ स्कीम में निवेश कर सकती हैं।
  • पीपीएफ स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकती हैं।
  • इसका लॉक-इन पीरियड 15 सालों का होता है। वर्तमान में इसमें निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है।
  • अगर आप कोई रिस्क नहीं लेना चाहतीं और अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहती हैं, तो आप पीपीएफ स्कीम में निवेश कर सकती हैं।
PPF, Mutual Fund And Sukanya Samriddhi Yojana Best Investment Schemes For Women
Investment Schemes For Women - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड

  • म्युचुअल फंड निवेश का विकल्प भी महिलाओं के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
  • यहां निवेश करने पर आपके पैसे बाजार जोखिम के अधीन रहते हैं, वहीं विशेषज्ञों की मानें तो लंबी समयावधि में यहां से आप अच्छा-खासा पैसा जुटा सकती हैं क्योंकि म्युचुअल फंड लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PPF, Mutual Fund And Sukanya Samriddhi Yojana Best Investment Schemes For Women
Investment Schemes For Women - फोटो : AdobeStock
  • म्युचुअल फंड की खास बात यह है कि इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं होता है।
  • आप कभी भी इसमें से पैसे निकाल सकती हैं।
  • महिलाएं 500 रुपये की एसआईपी से इस स्कीम में निवेश की शुरुआत कर सकती हैं।
विज्ञापन
PPF, Mutual Fund And Sukanya Samriddhi Yojana Best Investment Schemes For Women
Investment Schemes For Women - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना

  • अगर आपकी बेटी है और आप उसकी पढ़ाई-लिखाई या शादी के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहती हैं तो इस स्थिति में सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छा विकल्प है।
  • वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
  • खाता खुलवाने के लिए आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए।
  • सुकन्या समृद्धि योजना का मेच्योरिटी पीरियड 21 सालों का होता है। इसमें आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed