फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: किसी एप के जरिए ले रहे हैं लोन, तो ये गलतियां कभी न करें; वरना चपत लगना तय

Mon, 19 May 2025 10:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 May 2025 10:15 AM IST
सार

Mobile App Loan Alert: पैसों की जरूरत की वजह से या किसी काम को पूरा करने के लिए कई बार ज्यादा पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में लोग लोन लेते हैं, लेकिन अगर आप एप से लोन ले रहे हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन
Personal Loan Warning Avoid These Mistakes While Taking Loan via App or Face Big Loss
फेक लोन एप से कैसे बचे? - फोटो : Freepik

Loan From Mobile App: अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग काम करते हैं। कोई नौकरी करता है तो कोई अपना बिजनेस करता है। यही नहीं, लोग रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के अलावा अपने कई बड़े काम भी करते हैं। जैसे, शादी करना हो, घर लेना, कार लेना, हायर एजुकेशन आदि। ऐसे में लोगों को अपनी इन जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन भी लेना पड़ता है जिसके लिए लोग बैंक की तरफ देखते हैं।



पर कई मर्तबा कई लोगों को बैंक से भी लोन नहीं मिल पाता है। इसलिए लोग कई ऐसी एप से लोन लेने का प्लान करते हैं जो कुछ दस्तावेजों को लेकर आपको लोन देने का दावा करती हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी एप से लोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो जरा ठहरिए क्योंकि ये एप आपके साथ ठगी भी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं आपको इन एप से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Personal Loan Warning Avoid These Mistakes While Taking Loan via App or Face Big Loss
फेक लोन एप से कैसे बचे? - फोटो : Adobe Stock

ले रहे हैं एप से लोन, तो न करें ये गलतियां:-

पहली गलती

  • अगर आप किसी एप से लोन ले रहे हैं तो ये सुनिश्चित करें कि ये एप फेक तो नहीं है। इसलिए आप उस एप के रिव्यू पढ़ सकते हैं और साथ ही उसकी रेटिंग भी देख सकते हैं। यहां पर लोग एप के बारे में बताते हैं कि ये एप कैसी है और रेट भी करते हैं। ये आपको ये पता लगाने में मदद कर सकती है कि एप फेक है या सही है।
Personal Loan Warning Avoid These Mistakes While Taking Loan via App or Face Big Loss
फेक लोन एप से कैसे बचे? - फोटो : Adobe Stock

दूसरी गलती

  • एक बात अच्छे से जान लें कि एप को किसी भी तरह का चार्ज पहले कुछ भी न दें। दरअसल, अगर कोई एप आपसे लोन देने के बदले में पहले सरचार्ज या सर्विस चार्ज टाइप का कुछ मांग रही है तो ये इशारा हो सकता है कि ये एप फेक है। ऐसी एप आपसे पैसे लेकर ठगी कर लेती है और आपको लोन भी नहीं देती। इसलिए ऐसी एप से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Personal Loan Warning Avoid These Mistakes While Taking Loan via App or Face Big Loss
फेक लोन एप से कैसे बचे? - फोटो : Adobe Stock

तीसरी गलती

  • जब भी किसी लोन वाली एप को मोबाइल में इंस्टॉल करें तो एक चीज जान लें कि ये क्या-क्या परमिशन मांग रही है। इसे ऐसे समझें कि अगर एप आपके मोबाइल में कोई एक्सिस मांग रही है जो जरूरी है तो सही है, लेकिन अगर कोई एप आपकी बैंकिंग एप की परमिशन मांग रही है या किसी ऐसी एप का जिससे आपके बैंक खाते में सेंध लग सकती है आदि। तो ऐसी एप को तुरंत अनइंस्टॉल करें।
विज्ञापन
Personal Loan Warning Avoid These Mistakes While Taking Loan via App or Face Big Loss
फेक लोन एप से कैसे बचे? - फोटो : Adobe Stock

चौथी गलती

  • ऐसी एप से सावधान रहें जो लोन तो दे देती है, लेकिन अगर आप किसी वजह से लोन नहीं भर पाते तो ये आपके घर आ सकते हैं। यही नहीं, कई एप तो आपको मोबाइल से आपके रिश्तेदारों और दोस्तों तक को कॉल करते हैं जिससे आपकी इमेज खराब होती है। इसलिए ऐसी एप से लोन लेने से बचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed