फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: क्या है पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम? निवेश करने से पहले जरूर जान लें ये बातें

Fri, 11 Jul 2025 01:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 01:50 PM IST
सार

डाकघर की इस योजना में आप एक तय समयावधि के लिए निवेश करके उस पर अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। टाइम डिपॉजिट स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा को तय नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Post Office Time Deposit Scheme Benefits, Interest Rate Know Complete Details In Hindi
Post Office Time Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock

डाकघर विभिन्न वर्गों के लोगों को ध्यान में रखते हुए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रहा है। इसी सिलसिले में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम टाइम डिपॉजिट स्कीम है। पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम एफडी की तरह है। डाकघर की यह योजना निवेश के लिहाज से पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। डाकघर की इस योजना में आप एक तय समयावधि के लिए निवेश करके उस पर अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। टाइम डिपॉजिट स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा को तय नहीं किया गया है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में और विस्तार से - 

Post Office Time Deposit Scheme Benefits, Interest Rate Know Complete Details In Hindi
Post Office Time Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock

डाकघर की इस योजना में अगर आप 1 वर्ष के लिए निवेश करते हैं तो 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। दो वर्षों पर 7 प्रतिशत, 3 वर्षों के निवेश पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। वहीं 5 वर्षों की निवेश अवधि पर आपको 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। 

Post Office Time Deposit Scheme Benefits, Interest Rate Know Complete Details In Hindi
Post Office Time Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock

आप इस स्कीम में 5 वर्षों के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट भी पा सकते हैं। हालांकि, इस इनकम टैक्स का छूट पाने के लिए आपको पुरानी इनकम टैक्स रिजीम के अंतर्गत टैक्स फाइल करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Time Deposit Scheme Benefits, Interest Rate Know Complete Details In Hindi
Post Office Time Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock

अगर आप टाइम डिपॉजिट स्कीम में अपना खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करना होगा। इस योजना में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Post Office Time Deposit Scheme Benefits, Interest Rate Know Complete Details In Hindi
Post Office Time Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock

अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, जहां पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े तो यह स्कीम आपके लिए निवेश का एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed