फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपको भी लेनी है 20वीं किस्त तो ध्यान से करवा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

Fri, 11 Jul 2025 10:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 11 Jul 2025 10:39 AM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kab Aa Sakti Hai: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त उन्हीं लोगों को मिलेगी जिन्होंने योजना के तहत आने वाले जरूरी कामों को पूरा करवाया है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Complete These Key Steps to Receive instalment Without Delay
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: जितनी भी योजनाएं देश में चलती हैं उनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। हर एक योजना की अपनी पात्रता सूची होती है और जो लोग उस योजना के लिए पात्र होते हैं, वे उस योजना से जुड़ सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, अगर आप एक पात्र किसान हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किस तारीख को 20वीं किस्त जारी होने की है उम्मीद? यहां जान सकते हैं किसान

इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी ये लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बशर्ते आप अगर योजना के तहत आने वाले कुछ जरूरी कामों को पूरा करवा लेते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें आपको करवाना जरूरी है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Complete These Key Steps to Receive instalment Without Delay
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : AdobeStock

कौन से काम हैं करवाने जरूरी?

पहला काम

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ रहे हैं और किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो जान लें कि आपको भू-सत्यापन का काम करवाना बेहद जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें आपकी खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Complete These Key Steps to Receive instalment Without Delay
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • किस्त का लाभ लेने के लिए आपको दूसरा काम ई-केवाईसी का करवाना होता है। ये मान लीजिए योजना का सबसे जरूरी काम है और इसके न होने पर किस्त अटक सकती है। इस काम को आप अपने बैंक से, नजदीकी सीएससी सेंटर से, योजना की आधिकारिक योजना pmkisan.gov.in या योजना के आधिकारिक एप से भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Complete These Key Steps to Receive instalment Without Delay
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप आधार लिंकिंग का काम भी करवा लें। इसमें आपके आधार कार्ड को आपके बैंक खाते से लिंक किया जाता है और ये काम आप अपने बैंक की शाखा से करवा सकते हैं। इस काम को न करवाने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Complete These Key Steps to Receive instalment Without Delay
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। माना जा रहा है कि ये किस्त इसी 18 जुलाई को जारी हो सकती है जिसमें पात्र किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 20वीं किस्त भेजी जाएगी। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed