फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: वरिष्ठ नागरिकों के लिए पोस्ट ऑफिस चला रहा यह शानदार स्कीम, निवेश करने पर मिलते हैं ये बड़े फायदे

Wed, 02 Apr 2025 01:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 01:22 PM IST
सार

पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को कई शानदार फायदे मिलते हैं।

विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Interest Rate Benefits Check Complete Details Here
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना - फोटो : AdobeStock

आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। अगर आप हाल फिलहाल में रिटायर हुए हैं और अपने रिटायरमेंट के पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां पर अच्छा रिटर्न मिले तो यह स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। यह स्कीम देश में काफी पॉपुलर है। पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं डाक घर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Interest Rate Benefits Check Complete Details Here
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना - फोटो : AdobeStock

पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप कुल 5 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 सालों का है। हालांकि, 5 साल निवेश करने के बाद आप अपनी निवेश अवधि को 3 सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं। 

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Interest Rate Benefits Check Complete Details Here
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा 30 लाख रुपये निश्चित की गई है। इस स्कीम का संचालन खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया जा रहा है। इस कारण इसमें देश के केवल वही नागरिक निवेश कर सकते हैं, जिनकी उम्र 60 साल के ऊपर है।  

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड पर इलाज करने से मना कर रहा है अस्पताल, तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Interest Rate Benefits Check Complete Details Here
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना - फोटो : AdobeStock

पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में आप 1 लाख रुपये तक की राशि को कैश के जरिए जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Interest Rate Benefits Check Complete Details Here
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना - फोटो : AdobeStock

वहीं 1 लाख रुपये से अधिक राशि को चेक के माध्यम से जमा करना होगा। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। निवेश के लिहाज से यह स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed