फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: ये हैं वे लोग जिनका बिना किसी शर्त के बन जाता है आयुष्मान कार्ड, बाकी लोगों को चेक करनी पड़ती है पात्रता

Wed, 02 Apr 2025 11:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Apr 2025 11:51 AM IST
सार

Vandana Card: क्या आप जानते हैं 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किसी पात्रता की जरूरत नहीं होती। उनकी उम्र ही एक तरह से पात्रता का काम करती है।

विज्ञापन
Ayushman Card Vandana Card For Senior Citizen of 70 age
आयुष्मान कार्ड बनाने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Card: केंद्र सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना को उन लोगों के लिए चलाया गया है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज उन अस्पतालों में होता है जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना के अंतर्गत कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए किसी तरह की पात्रता की जरूरत नहीं पड़ती? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन लोग हैं...

Ayushman Card Vandana Card For Senior Citizen of 70 age
आयुष्मान कार्ड बनाने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन हैं ये लोग जिन्हें मिलता है लाभ?

  • दरअसल, ये लोग कोई और नहीं वरिष्ठ नागरिक हैं जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है। इन लोगों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनते हैं। फिर इस कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पातलों में अपना 5 लाख रुपये तक का सालाना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
Ayushman Card Vandana Card For Senior Citizen of 70 age
आयुष्मान कार्ड बनाने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कोई पात्रता नहीं

  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनता है। आवेदनकर्ता की आय भले ही कितनी हो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और भी किसी तरह की पात्रता की शर्त को 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पूरा नहीं करना होता। अगर आपकी उम्र 70 साल से ज्यादा है, तो यही आपकी पात्रता मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Vandana Card For Senior Citizen of 70 age
आयुष्मान कार्ड बनाने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अगर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा लेते हैं तो वे सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज तो करवा ही सकते हैं। साथ ही इन कार्डधारकों के पास 5 लाख रुपये तक के अलग से टॉप अप लेने की भी सुविधा होती है।
विज्ञापन
Ayushman Card Vandana Card For Senior Citizen of 70 age
आयुष्मान कार्ड बनाने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

बाकी लोगों को ऐसे करनी पड़ती है पात्रता चेक:-

  • अगर आपकी उम्र 70 वर्ष से अधिक नहीं है और आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • फिर यहां पर आपको 'AM I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपनी कुछ जानकरियां भरनी हैं जिसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed