देश में करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों की आय में वृद्धि करने और इन्हें देश के विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। कई बार देखने को मिलता है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर उनकी सारी जमा पूंजी इलाज में ही खर्च हो जाती है। इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए कुछ सालों पहले भारत सरकार ने एक बेहद ही खास योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है।
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड पर इलाज करने से मना कर रहा है अस्पताल, तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 31 Mar 2025 07:47 PM IST
सार
कई बार देखने को मिलता है कि कुछ अस्पताल जो आयुष्मान पैनल में शामिल होते हैं वह मारीज का इलाज आयुष्मान कार्ड पर करने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन