फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 500 रुपये का निवेश करके बन सकते हैं लखपति, जानें कैसे

Sat, 25 Feb 2023 08:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Feb 2023 08:59 AM IST
विज्ञापन
Post Office Scheme to Invest Money Know Investment Interest Rates and Maturity Benefits
पोस्ट ऑफिस की बेस्ट स्कीम कौन सी है? - फोटो : Istock

Post Office Scheme: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारा पैसा हो, जिससे उसे अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए सोचना न पड़े। ऐसे में लोग अपनी कमाई में से खर्च करने के अलावा अपने भविष्य के लिए बचाते हैं। कोई बैंक में पैसे रखता है, तो कोई किसी तरह की स्कीम में निवेश कर देता है ताकि उसे बेहतर रिटर्न मिल सके। ऐसे में अगर आप भी कम पैसे निवेश करके अच्छे रिटर्न देने वाली किसी योजना की तलाश में हैं, तो आपकी तलाश पोस्ट ऑफिस की योजना पर आकर खत्म हो सकती है। पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर रिटर्न अच्छा मिल सकता है और ये लगभग पूरी तरह सुरक्षित होती है। तो चलिए इस बारे में आगे जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Post Office Scheme to Invest Money Know Investment Interest Rates and Maturity Benefits
पोस्ट ऑफिस की बेस्ट स्कीम कौन सी है? - फोटो : Istock

पहले स्कीम के बारे में जान लें

  • इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम यानी पीपीएफ है। सरकार ने छोटी जमाओं पर घोषित दरों के तहत पीपीएफ पर 7.10 फीसदी का ब्याज रेट घोषित किया था। हालंकि, समय-समय पर ये बदलता रहता है। पर ब्याज दरें नहीं घटती है।
Post Office Scheme to Invest Money Know Investment Interest Rates and Maturity Benefits
पोस्ट ऑफिस की बेस्ट स्कीम कौन सी है? - फोटो : istock

कितना करना होता है निवेश?

  • योजना के बाद अब बात निवेश की कर लेते हैं। इस पीपीएफ स्कीम में आप एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं, अधिकतम आप जितने चाहे उतने निवेश कर सकते हैं। पर इसमें आपको अधिकतम छूट डेढ़ लाख रुपये तक ही मिलती है। वहीं, आप अपने इस पीपीएफ खाते पर लोन भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Scheme to Invest Money Know Investment Interest Rates and Maturity Benefits
पोस्ट ऑफिस की बेस्ट स्कीम कौन सी है? - फोटो : istock

कितना मिलता है रिटर्न

  • इस स्कीम में निवेश करने का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का है, जिसे आप आगे 5 साल के लिए और बढ़ सकता है। अगर आप वर्तमान ब्याज दर के मुताबिक रोजाना इस स्कीम में 100 रुपये का निवेश करते हैं, तो 15 साल बाद आपको एकमुश्त 989931 रुपये मिलेंगे और ये सारे पैसे टैक्स फ्री होंगे। यहां आप ये जरूर जान लें कि आपने 15 साल में 547500 रुपये निवेश करें और आपको मिलेंगे 989931 रुपये।
विज्ञापन
Post Office Scheme to Invest Money Know Investment Interest Rates and Maturity Benefits
पोस्ट ऑफिस की बेस्ट स्कीम कौन सी है? - फोटो : istock

क्या पहले भी निकाल सकते हैं पैसे?

  • स्कीम में 5 साल के लॉक-इन पीरियड के बाद एक वित्त वर्ष में एक बार आप इसमें से जमा राशि का 50 फीसदी तक पैसा निकाल सकते हैं। अकाउंट होल्ड के बीमार होने, खुद या बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए आप इसे निकाल सकते हैं। इस पर कुछ चार्ज कटता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed