हर कोई चाहता है कि उसके साथ कुछ ऐसा हो जिससे वो बेहद कम समय में लखपति बन जाए। मतलब उसके पास पैसों की कोई कमी न हो, और वो अपनी हर इच्छा पूरी कर पाए। लेकिन ऐसा होना बेहद मुश्किल है, क्योंकि अगर आपको सच में लखपति बनना है तो इसके लिए आपको मेहनत के अलावा अच्छी जगहों में निवेश भी करना होगा। लेकिन कई बार लोग निवेश नहीं करते हैं, जबकि आज के दौर में ये जरूरी है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम है जिसके तहत आप इसमें सुरक्षित और जोखिम रहित निवेश करके काफी लाभ कमा सकते हैं। सबसे खास बात कि इसमें निवेश भी बेहद कम होता है। वहीं, पोस्ट ऑफिस में निवेश करना काफी आसान और लगभग पूरी तरह सुरक्षित होता है। तो चलिए इस निवेश के तरीके के बारे में जानते हैं, जो आपको कम निवेश में लखपति तक बना सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
Post Office Scheme: सिर्फ 500 रुपये का पोस्ट ऑफिस में निवेश और ये स्कीम आपको बना सकती है लखपति, जानें कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है ये स्कीम?
दरअसल, ये स्कीम पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम यानी पीपीएफ है। छोटी जमाओं पर घोषित दरों के तहत सरकार ने पीपीएफ पर 7.10 फीसदी का ब्याज रेट घोषित किया है। हालांकि, समय-समय पर सरकार इसमें बदलाव करती रहती है, लेकिन फिर भी इसमें ब्याज दरें नहीं घटती हैं।
निवेश कितना करना होगा?
बात अगर इसमें निवेश की करें, तो पीपीएफ के तहत आप एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये निवेश कर सकते हैं। जबकि अधिकतम आप कितने भी पैसे निवेश कर सकते हैं। लेकिन आपको इसमें अधिकतम छूट 1.5 लाख रुपये तक ही मिलती है।
इतने मिलते हैं पैसे
- वहीं, इसमें निवेश करने का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का है। फिर इसके बाद आप इसे आगे 5 साल और बढ़ा सकते हैं। जबकि वर्तमान ब्याज दर के मुताबिक अगर आप रोजाना इस स्कीम में 100 रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको 15 साल के बाद एकमुश्त 989931 रुपये मिलेंगे। सबसे खास बात ये कि ये पैसे पूरी तरह से टैक्स फ्री होंगे। मतलब आपने 15 साल में जमा किए 547500 रुपये और मिलेंगे 989931 रुपये।
पहले भी निकाल सकते हैं पैसे
- पांच साल के लॉक-इन पीरियड के बाद एक वित्त वर्ष में एक बार आप इसमें से जमा राशि का 50 फीसदी तक पैसा निकाल सकते हैं। आप पैसे अकाउंट होल्डर के बीमार होने पर या खुद या फिर बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए निकाल सकते हैं। हालांकि, इस पर कुछ चार्ज कटता है। वहीं, आप अपने इस पीपीएफ खाते पर लोन भी ले सकते हैं।