Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईपीएफओ ने किया बड़ा बदलाव: अब हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, यहां जानें पीएफ में क्या बदला और क्या नहीं

Fri, 20 Nov 2026 07:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 Nov 2026 07:58 AM IST
सार

  • EPFO New Rules 2026: ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों को राहत देते हुए निकासी से जुड़े तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है
  • अब रिटायरमेंट के बाद किस्तों में पैसा निकालने, खाते में कम बैलेंस रखने और नौकरी छूटने के बाद जल्द पूरा पीएफ निकालने का रास्ता आसान होगा

विज्ञापन
EPFO New Rules 2026: Employees Can Now Withdraw PF Money Monthly, Minimum Balance Requirement Reduced to 10%
पीएफ के नियमों में क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

PF New Rules For Employees: नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ सिर्फ बचत का जरिया नहीं है, बल्कि रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा का भी एक महत्वपूर्ण आधार है। कर्मचारी अपनी सैलरी का एक हिस्सा हर महीने पीएफ खाते में जमा करते हैं। इस पर उन्हें ब्याज भी मिलता है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर पीएफ का पैसा निकालने के लिए कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है।



ऐसे में अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने इन नियमों में बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। बीते दिन 19 नवंबर 2026 को हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज यानी सीबीटी की 240वीं बैठक में पीएफ निकासी से जुड़े तीन अहम फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने की। इन फैसलों से नौकरीपेशा कर्मचारियों और रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं आखिर अब पीएफ में क्या-क्या बदल रहा है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
EPFO New Rules 2026: Employees Can Now Withdraw PF Money Monthly, Minimum Balance Requirement Reduced to 10%
पीएफ के नियमों में क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं? - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

पीएफ में क्या-क्या नियम बदल गए?

रिटायरमेंट के बाद किस्तों में निकाल सकेंगे पीएफ

  • ईपीएफओ ने सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) को मंजूरी दी है
  • इसके तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने पीएफ खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय नियमित अंतराल पर निकाल सकेंगे
  • इसमें हर महीने, तीन महीने या छह महीने में पैसे निकालने का विकल्प मिलेगा और यह सुविधा पूरी तरह स्वैच्छिक होगी
  • इसका फायदा यह होगा कि कर्मचारी अपनी जरूरत के हिसाब से नियमित आमदनी हासिल कर सकेंगे
  • वहीं, खाते में बची हुई रकम पर ब्याज भी मिलता रहेगा
EPFO New Rules 2026: Employees Can Now Withdraw PF Money Monthly, Minimum Balance Requirement Reduced to 10%
पीएफ के नियमों में क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • शुरुआती चरण में 55 साल से अधिक उम्र के ऐसे करीब 6.32 लाख पीएफ सदस्यों को इसका प्रमुख लाभ मिलने की उम्मीद है, जिनके खाते में 5 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा है
  • अगर किस्तों में पैसा मिलना शुरू होने के दौरान सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी या आश्रित बची हुई रकम निकाल सकते हैं या किस्तें जारी रखने का विकल्प चुन सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO New Rules 2026: Employees Can Now Withdraw PF Money Monthly, Minimum Balance Requirement Reduced to 10%
पीएफ के नियमों में क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock

अब खाते में सिर्फ 10% रकम रखना जरूरी

  • ईपीएफओ ने पीएफ खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की शर्त में भी बदलाव किया है
  • पहले कर्मचारियों को अपने खाते में कम से कम 25 फीसदी रकम बनाए रखनी होती थी
  • अब इस सीमा को घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है
  • इससे पात्र सदस्य जरूरत के मुताबिक अपने पीएफ खाते से ज्यादा रकम निकाल सकेंगे
विज्ञापन
EPFO New Rules 2026: Employees Can Now Withdraw PF Money Monthly, Minimum Balance Requirement Reduced to 10%
पीएफ के नियमों में क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं? - फोटो : Adobe Stock

नौकरी छूटने पर 2 महीने में निकाल सकेंगे पूरा पीएफ

  • तीसरा बड़ा बदलाव नौकरी छूटने के बाद पीएफ की पूरी रकम निकालने की समय सीमा को लेकर है
  • पहले अंतिम पीएफ सेटलमेंट के लिए 12 महीने इंतजार करना पड़ता था
  • पर अब इस अवधि को घटाकर सिर्फ 2 महीने कर दिया गया है
  • इससे बेरोजगार होने की स्थिति में कर्मचारियों को अपनी जमा रकम हासिल करने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा
  • हालांकि, पेंशन फंड (EPS) की अंतिम निकासी के लिए 36 महीने की न्यूनतम प्रतीक्षा अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed