फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Scheme: सिर्फ 500 रुपये का पोस्ट ऑफिस में निवेश और ये स्कीम आपको बना सकती है लखपति, जानें कैसे

Tue, 18 Jan 2022 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Jan 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
post office scheme public provident fund ppf benefits utility news in hindi
पोस्ट ऑफिस स्कीम - फोटो : iStock

हर कोई चाहता है कि उसके साथ कुछ ऐसा हो जिससे वो बेहद कम समय में लखपति बन जाए। मतलब उसके पास पैसों की कोई कमी न हो, और वो अपनी हर इच्छा पूरी कर पाए। लेकिन ऐसा होना बेहद मुश्किल है, क्योंकि अगर आपको सच में लखपति बनना है तो इसके लिए आपको मेहनत के अलावा अच्छी जगहों में निवेश भी करना होगा। लेकिन कई बार लोग निवेश नहीं करते हैं, जबकि आज के दौर में ये जरूरी है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम है जिसके तहत आप इसमें सुरक्षित और जोखिम रहित निवेश करके काफी लाभ कमा सकते हैं। सबसे खास बात कि इसमें निवेश भी बेहद कम होता है। वहीं, पोस्ट ऑफिस में निवेश करना काफी आसान और लगभग पूरी तरह सुरक्षित होता है। तो चलिए इस निवेश के तरीके के बारे में जानते हैं, जो आपको कम निवेश में लखपति तक बना सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

post office scheme public provident fund ppf benefits utility news in hindi
पोस्ट ऑफिस स्कीम - फोटो : pixabay

क्या है ये स्कीम?

दरअसल, ये स्कीम पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम यानी पीपीएफ है। छोटी जमाओं पर घोषित दरों के तहत सरकार ने पीपीएफ पर 7.10 फीसदी का ब्याज रेट घोषित किया है। हालांकि, समय-समय पर सरकार इसमें बदलाव करती रहती है, लेकिन फिर भी इसमें ब्याज दरें नहीं घटती हैं।

post office scheme public provident fund ppf benefits utility news in hindi
पोस्ट ऑफिस स्कीम - फोटो : iStock

निवेश कितना करना होगा?

बात अगर इसमें निवेश की करें, तो पीपीएफ के तहत आप एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये निवेश कर सकते हैं। जबकि अधिकतम आप कितने भी पैसे निवेश कर सकते हैं। लेकिन आपको इसमें अधिकतम छूट 1.5 लाख रुपये तक ही मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
post office scheme public provident fund ppf benefits utility news in hindi
पोस्ट ऑफिस स्कीम - फोटो : iStock

इतने मिलते हैं पैसे

  • वहीं, इसमें निवेश करने का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का है। फिर इसके बाद आप इसे आगे 5 साल और बढ़ा सकते हैं। जबकि वर्तमान ब्याज दर के मुताबिक अगर आप रोजाना इस स्कीम में 100 रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको 15 साल के बाद एकमुश्त 989931 रुपये मिलेंगे। सबसे खास बात ये कि ये पैसे पूरी तरह से टैक्स फ्री होंगे। मतलब आपने 15 साल में जमा किए 547500 रुपये और मिलेंगे 989931 रुपये।
विज्ञापन
post office scheme public provident fund ppf benefits utility news in hindi
पोस्ट ऑफिस स्कीम - फोटो : iStock

पहले भी निकाल सकते हैं पैसे

  • पांच साल के लॉक-इन पीरियड के बाद एक वित्त वर्ष में एक बार आप इसमें से जमा राशि का 50 फीसदी तक पैसा निकाल सकते हैं। आप पैसे अकाउंट होल्डर के बीमार होने पर या खुद या फिर बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए निकाल सकते हैं। हालांकि, इस पर कुछ चार्ज कटता है। वहीं, आप अपने इस पीपीएफ खाते पर लोन भी ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed