Post Office Saving Account: लोग अपनी बचत की कमाई को आज पर खर्च करने के अलावा कल के लिए बचाते भी हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं जिसमें से एक है बैंक खाते में पैसों को जमा करके रखना। इसके लिए लोग बैंक में खाता खुलवाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस में भी अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खुलवा सकते हैं और इसे खुलवाने के बाद आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"67348c31ea6f632132025aef","slug":"post-office-saving-account-how-to-open-saving-account-in-post-office-2024-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में भी खुलवा सकते हैं बचत खाता, मिलते हैं ढेरों फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में भी खुलवा सकते हैं बचत खाता, मिलते हैं ढेरों फायदे
Wed, 13 Nov 2024 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 13 Nov 2024 04:56 PM IST
सार
आमतौर पर लोग बैंक में अपना बचत खाता खुलवाते हैं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने के कई फायदे हैं।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने का तरीका ये है:-
स्टेप 1
- अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में अपना बचत खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप खुलवा सकते हैं
- इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना है
- फिर यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है और खाता खुलवाने का फॉर्म लेना है और इसमें अपनी सभी जरूरी जानकारियां भरनी हैं
पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- अब जब आप फॉर्म भर चुके हैं तो इसके साथ आपको संबंधित दस्तावेज लगाने होते हैं
- इसमें आपको आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ की आदि कॉपी लगानी होती है
- फिर आपको इस फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करवाना है
- इसके बाद आपके फॉर्म को चेक किया जाता है और फिर आपका बचत खाता खोल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या आप पात्र हैं?
- पोस्ट ऑफिस में अगर आप बचत खाता खुलवाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप भारत के नागरिक हों, आप व्यस्क हों, लेकिन अगर बच्चा नाबालिग है तो माता-पिता या कानूनी अभिभावक बच्चे की तरफ से पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं आदि।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने के बाद ये सुविधाएं मिलती हैं:-
- आप अगर पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाते हैं तो आपको चेकबुक दी जाती है
- खाताधारक को एटीएम कार्ड भी दिया जाता है
- इसके बाद आपको ई-बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी दी जाती है
- पोस्ट ऑफिस वाले खाते में आप न्यूनतम 500 रुपये जमा करवा सकते हैं।