Ayushman Bharat Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं उनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिया जाता है। इनमें कई योजनाओं में आर्थिक मदद दी जाती है तो कई योजनाओं में सब्सिडी या अन्य तरह की चीजें देने का प्रावधान है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर कार्डधारक इस कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुप्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों जिसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक कर लेनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं भी या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Ayushman Card: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले ऐसे करें चेक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 13 Nov 2024 04:09 PM IST
सार
आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इस आयुष्मान कार्ड के जरिए आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस कार्ड को बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन